Homeकुछ भीइस पुल के निर्माण के बाद 15 मिनट में पहुंचेंगे फरीदाबाद से...

इस पुल के निर्माण के बाद 15 मिनट में पहुंचेंगे फरीदाबाद से नोएडा, बारिश बन रही थी बाधा

Published on

नोएडा से फरीदाबाद को जोड़ने के लिए यमुना नदी पर बन रहे पुल का निर्माण कार्य एक बार फिर तय समय पर पूरा नहीं हो पाएगा। इस पुल का निर्माण फरवरी तक पूरा करने का दावा किया गया था। हालांकि, इस साल हुई अधिक बारिश के कारण यह डेडलाइन मिस होना तय माना जा रहा है। अब अप्रैल के आसपास काम पूरा होने की उम्मीद है।

यमुना का जलस्तर अधिक है, जिस कारण पिलर के ऊपर गर्डर रखने का काम नहीं हो पा रहा है। फरीदाबाद में इस साल 600 एमएम से अधिक बारिश हुई है।

वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश हुई है। जिससे यमुना में जलस्तर अभी तक बढ़ा हुआ है। इसका असर मंझावली पुल परियोजना पर पड़ रहा है।

पीडब्ल्यूडी एक्सईएन प्रदीप सिंधु ने बताया कि यमुना के बढ़े जलस्तर के कारण काम नहीं हो पा रहा है। काम पूरा होने में और समय लग सकता है।

फिलहाल नोएडा व ग्रेटर नोएडा जाने के लिए अभी लोगों को कालिंदी कुंज की तरफ से घूमकर जाना पड़ता है। इसमें डेढ़ से 2 घंटे का समय लग जाता है। पुल बनने व सड़क परियोजना पूरी होने के बाद फरीदाबाद से ग्रेटर नोएडा के बीच की दूरी लगभग 15 मिनट की रह जाएगी।

परियोजना पर एक नजर :

  • 24 किमी लंबी परियोजना पर काम हो रहा है फरीदाबाद से नोएडा की कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए।
  • 20 किमी लंबी सड़क फरीदाबाद शहर को जोड़ने के लिए हरियाणा और 4 किमी सड़क यूपी में बनाई जानी है।
  • 15 अगस्त 2014 को केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने फोर लेन पुल की आधारशिला रखी थी।
  • 122 करोड़ रुपये की लागत से मंझावली में यमुना नदी पर निर्माण कार्य 2018 में शुरू कर दिया गया था।

पुल को फरीदाबाद से जोड़ने के लिए मंझावली से खेड़ी पुल की तरफ आने वाली सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर 10 मीटर की जानी है। 25 एकड़ जमीन का अधिग्रहण होना है। मंझावली व चिरसी में बाईपास सड़क बनाई जाएगी। जमीन चिह्नित है। सरकार से अधिग्रहण को मंजूरी मिलने के साथ ही जमीन के रेट तय हैं।

किसानों से सहमति ली जा रही है। अधिकतर किसानों ने सहमति दे दी है। एक्सईएन ने बताया कि प्रयास है कि दिवाली के बाद किसानों को पैसा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाए। उसके बाद सड़क निर्माण शुरू किया जा सकेगा।

Avinash Kumar Singh
Avinash Kumar Singh
A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...