Homeकुछ भीभूल से भी धनतेरस पर ना खरीदे यह सामान, वरना हो सकता...

भूल से भी धनतेरस पर ना खरीदे यह सामान, वरना हो सकता है भारी नुकसान

Published on

आप सभी को हिन्‍दुओ के प्रमुख पर्वों के संबंध में तो पता ही होगा, हमारे हर पर्व के पीछे कोई न कोई गंतव्य अवश्य होता है, इन पर्वों को मनाने का उपयुक्‍त समय हमे ज्‍योतिष विद्या से ज्ञात होता है। हम अक्सर अपने जीवन में बहुत से उतार-चढ़ाव होते हुये देखते है जिनसे हमे कभी कुछ परेशानिया होती है तो कभी कुछ आराम भी मिलते है, इसके अतरिक्‍त ऐसे तो हिन्‍दु धर्म में बहुत से पर्व है, जिनमें कई सावधानियां भी बरतनी पड़ती है, इन्‍हीं पर्वों में से एक पर्व धनत्रयोदशी है।

धनतेरस के त्योहार से दिवाली की शुरुआत होती है। इस साल धनतेरस 02 नवंबर दिन मंगलवार को है। इस दिन कुछ ऐसी चीजें है जिन्हें नही लेना चाहियें।

धनतेरस के दिन शुभता, सुख एवं समृद्धि में वृद्धि करने वाली वस्तुओं को खरीदने का विधान है। इस दिन माता लक्ष्मी, गणेश जी एवं कुबेर से जुड़ी या प्रतीकात्मक वस्तुएं खरीदते हैं। धनतेरस पर कई बार लोग जानकारी के अभाव में कुछ ऐसी भी वस्तुएं खरीद लेते हैं, जो शास्त्रों के अनुसार नही खरीदनी चाहिये। आज हम इस पोस्ट के माध्यम से जिन वस्तुओं के संबंध में बात करने वाले है वो कुछ इस प्रकार से हैं:

स्टील के बर्तन : धनतेरस पर आपको स्टील के बर्तन खरीदने से बचना चाहिए। स्टील को राहु ग्रह का प्रतीक माना जाता है। आप चाहें तो इस दिन पीतल या तांबे की वस्तुएं खरीद सकते हैं। लोहे या स्टील के बर्तन लेने ही हैं, तो धनतेरस से पहले खरीद लें।

लोहे का सामान : धनतेरस पर लोहे के सामान खरीदने की मनाही है क्योंकि लोहे का संबंध शनि ग्रह से माना जाता है।

चीनी मिट्टी एवं कांच से बने सामान : धनत्रयोदशी के अवसर पर कांच एवं चीनी मिट्टी से बने सामान खरीदना शुभ नहीं माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इससे आपके परिवार की शुभता प्रभावित हो सकती है। कांच का भी संबंध राहु से माना जाता है।

काले रंग की वस्तु : काले रंग की वस्तुओं को धनतेरस पर खरीदने से परहेज करना चाहिए। इनको नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। धनतेरस पर धारदार वस्तुएं खरीदने से बचें। इनको खरीदना अच्छा नहीं माना जाता है।

प्लास्टिक की वस्तुएं : धनतेरस पर प्लास्टिक से बनी वस्तुएं खरीदना वर्जित माना गया है। इनको खरीदने से परिवार की बरकत पर बुरा असर पड़ सकता है।

Avinash Kumar Singh
Avinash Kumar Singh
A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...