Categories: कुछ भी

आगरा व गुरुग्राम नहर पर बिछा पुलों का जाल, एक और पुल होने जा रहा है शामिल

फरीदाबाद और ग्रेटर फरीदाबाद के बीच की दूरी कम करने के लिए पुलों का जाल बिछ चुका है। इसी कड़ी में एक और पुल का निर्माण किया जाएगा जो अगले महीने तक बनकर तैयार हो जाएगा। यह पुल आगरा व गुरुग्राम नहर पर बनाया जाएगा। पुल निर्माण के बाद लोगों को आने जाने में आसानी होगी।

बड़ौली पुल का काम अंतिम चरण में है। आगरा नहर के ऊपर पुल के लिए लेंटर डाल दिया गया है।

करीब 15 दिन बाद पुल की अप्रोच रोड का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद पुल आवागमन के लिए शुरू कर दिया जाएगा।

आधा दर्जन से अधिक पुल

बता दें कि सेक्टर 59 से लेकर पल्ला तक आगरा व गुरुग्राम नहर पर आधा दर्जन से अधिक पुल बन गए हैं। इससे ग्रेटर फरीदाबाद में विकसित हो रहे शहर के हजारों लोगों को राहत मिली है।

गुरुग्राम नहर पर सिंचाई विभाग द्वारा बडोली पुल का एक हिस्सा तैयार किया जा चुका है उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग आगरा नहर पर पुल बना रहा है इन दोनों पुल की लागत करीब 12 करोड़ रुपए आएगी।

बाईपास से कनेक्टिविटी

आगरा नहर पर बना बड़ौली पुल का एक हिस्सा सितंबर 2020 में ढह गया था। जिसकी वजह से बड़ौली के साथ-साथ आसपास की सोसाइटी की भी बाईपास से सीधी कनेक्टिविटी नहीं हो पा रही थी।

इस पुल के बन जाने के बाद सेक्टर–75, 76, 77, 78 और 79 में बनी सोसाइटी के साथ बड़ौली प्रहलादपुर मिर्जापुर आदि गांव में बाईपास रोड से कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी।

अगले महीने तक होगा निर्माण पूरा

उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता बृजकिशोर ने कहा कि पुल निर्माण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। लॉकडाउन व अन्य अड़चनों की वजह से पुल निर्माण में देरी हुई है। अगले महीने तक पुल निर्माण पूरा हो जाएगा।

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago