Categories: कुछ भी

बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में लगने जा रहे हैं इन दो बड़ी कंपनियों के कारखाने

हरियाणा में मारूति सुजुकी के एक और प्लांट लगाने के बाद टाटा स्टील और आदित्य बिरला ग्रुप ने भी यहां निवेश करने का निर्णय लिया है। इन तीन बड़ी कंपनियों के निवेश से एक ओर प्रदेश के औद्योगिक विकास को रफ्तार मिलेगी, वहीं हरियाणा के युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। हाल ही में प्रदेश सरकार ने मारूति को सोनीपत जिले के खरखौदा में प्लांट लगाने के लिए 900 एकड़ भूमि देने का ऐलान किया है।

इसमें से 100 एकड़ में मारुति बाईक बनाने की फैक्ट्री लगाएगी और 800 एकड़ में मारूति अपनी कारें बनाएंगी।

बता दें कि अब प्रदेश में टाटा स्टील ने भी 4500 करोड़ रुपए का निवेश करने का निर्णय लिया है। टाटा स्टील प्रदेश में स्टील बनाने का कारखाना स्थापित करने जा रहा है। इस प्लांट की स्थापना के लिए हाल ही में टाटा समूह के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की।

4500 करोड़ का निवेश करेंगे टाटा

सीएम मनोहर लाल ने टाटा समूह से मुलाकात के बाद एक टवीट कर इस बात की जानकारी सांझा की। उन्होंने बताया कि टाटा स्टील प्रदेश में 4500 करोड़ रुपए के निवेश से स्टील उत्पादन हेतु कारखाना लगाने जा रही है।

इस प्लांट की स्थापना से प्रत्यक्ष रूप से 500 और अप्रत्यक्ष रूप से 5000 लोगों को रोजगार हासिल होगा। सीएम के अनुसार इस प्लांट की स्थापना से प्रदेश में ऐसा इको सिस्टम तैयार होगा, जिससे हरियाणा एक रीसाइक्लिंग हब के तौर पर उभरेगा। सीएम ने टाटा समूह को पूर्ण आश्वासन दिया कि सरकार इसमें हर संभव सहायता करेगी।

बिरला लगाएंगे 1140 करोड़ की पेंट फैक्ट्री

इसके अलावा आदित्य बिरला समूह भी हरियाणा में पेंट फैक्ट्री लगाने के लिए 1140 रुपए करोड़ का निवेश करने जा रहा है। सरकार ने इस प्लांट के लिए सरकार ने बिरला समूह को पानीपत में जमीन अलॉट की है।

इस प्लांट के लिए एचएसआईडी ने बिरला समूह को करीब 70 एकड़ भूमि एलॉट की है, जिसका पत्र खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बिरला समूह के अधिकारियों को भेंट किया।

इस अवसर पर समूह के सीईओ अजीत कुमार, रीजन हेड पीयूष और प्रोजेक्ट प्रमुख कलीमुद्दीन भी मौजूद रहे। तत्काल रूप से इस प्रोजेक्ट को आंरभ करने का आश्वासन दिया गया है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि इस प्रोजेक्ट से प्रदेश के हजारों लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार हासिल होगा। जिससे हरियाणा औद्योगिक हब के तौर पर विकसित होने की दिशा में तेज गति से आगे बढ़ेगा।

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago