Categories: करनाल

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने करनाल के खिलाड़ियों को दी नई सौगात, उपलब्ध कराई सारी सुविधाएं

चंडीगढ़ – हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को करनाल शहर के वार्ड 16 स्थित गप्पू वाला बाग स्थल पर, करनाल स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से करीब 4 एकड़ में बनाए गए मिनी खेल स्टेडियम को उडऩ सिख सरदार मिल्खा सिंह खेल मैदान का नाम देने की घोषणा की और कहा कि खेल मैदान के गेट पर उनकी एक प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

उन्होंने इसके साथ लगती करीब अढ़ाई एकड़ भूमि पर सामुदायिक केन्द्र व इसके प्रथम तल पर लाईब्रेरी बनाने की भी घोषणा की और कहा कि खेल मैदान के एक कोने पर योगाशैड बनाया जाएगा, जिसमें योग कक्षाएं लगेंगी। इसके अतिरिक्त यह भी घोषणा की कि करनाल से सटे कैलाश गांव में उपलब्ध 7 एकड़ जमीन पर, करीब 8 करोड़ रूपये की लागत से हॉकी का एस्ट्रोट्रफ मैदान बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस खेल मैदान के आस-पास गरीब व मध्यम वर्ग की घनी आबादी है, उनकी सुविधा के लिए इस वार्ड के पार्षद या मेयर जो भी मांग करेंगे, उसे भी पूरा करेंगे।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में, के.एस.सी.एल. की ओर से करीब 8 करोड़ 22 लाख रूपये की लागत से तैयार मिनी खेल स्टेडियम, अटल पार्क का सौंदर्यकरण, विभिन्न सड़कों का सुदृढ़ीकरण तथा फुटपाथों पर टेक्टाईल से निर्माण कार्य सहित, 4 परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा कि हरियाणा अब खेलों का हब बन गया है, यहां खिलाडिय़ों के लिए हर सम्भव सुविधाएं जुटाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दिनो ओलम्पिक खेलो में हमारे होनहार खिलाडिय़ों ने मैडल जीत कर देश-प्रदेश का गौरव बढ़ाया था। इन खेलो में देशभर के खिलाडिय़ों ने जितने मैडल जीते थे, उनमें 40 प्रतिशत हरियाणा के खिलाडिय़ों के थे।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने मिनी खेल स्टेडियम में बनाए गए वॉलीवाल कोर्ट में खिलाडिय़ों के अभ्यास मैच का शुभारम्भ किया, वॉलीबाल पर आटोग्राफ दिया।

इसी प्रकार हॉकी के मैदान में मौजूद हॉकी खिलाडिय़ों से संवाद कर हॉकी पर आटोग्राफ दिया और हॉकी से एक गेंद खेलकर इस खेल का भी शुभारम्भ किया। दोनो खेलो के खिलाडिय़ों से उन्होंने संवाद कर उनसे परिचय लिया और खेल में आगे बढऩे के लिए उत्साहित किया।

करनाल के सांसद संजय भाटिया ने इस खुशगवार कार्यक्रम में इस क्षेत्र के नागरिकों को मिनी खेल स्टेडियम की बधाई दी और कहा कि बीते साठ-सत्तर साल में पिछली सरकारें जो नहीं कर सकी, वो सब मौजूदा सरकार ने कर दिखाया है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद बच्चों से कहा कि वे पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी खेलें, ताकि उनका मानसिक और शारीरिक विकास हो।

कार्यक्रम में मौजूद प्रदेश के खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश के हर वर्ग की भलाई के लिए काम किया है। आज जिस मिनी स्टेडियम में कार्यक्रम हो रहा है, कभी यहां गंदगी का आलम था और आज एक साफ-सुथरा वातावरण दिखाई दे रहा है। प्रदेश और देश को स्वच्छ बनाना, भाजपा सरकार की प्राथमिकता रही है।

खेलो के संदर्भ में उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाडिय़ों ने एशियन गेम हो या ओलम्पिक हर जगह नाम कमाया है। प्रदेश में खिलाडिय़ों के लिए हर प्रकार की सुविधाएं मौजूद हैं, खिलाडिय़ों को नौकरी, धन और शोहरत दी जाती है।

प्रदेश में खिलाडिय़ों के लिए प्रतिदिन की डाईट और ट्रैक सूट की राशि को बढ़ाया है।उन्होंने कहा कि हरियाणा की खेल नीति का आज दूसरे राज्य भी अनुसरण कर रहे हैं।

मेयर रेनू बाला गुप्ता ने मुख्यमंत्री, खेल मंत्री और सांसद का स्वागत किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा, उपायुक्त एवं केएससीएल के सीईओ निशांत कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक गंगा राम पुनिया सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago