Homeकुछ भीगरीब परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगा यह ग्रामोदय मेला, इससे...

गरीब परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगा यह ग्रामोदय मेला, इससे लोग जुड़ेंगे स्वरोजगार से

Published on

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि गरीब परिवारों की आय बढ़ाने व उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रदेश भर में अंत्योदय ग्रामोदय मेले लगाएं जाएंगे। इन मेलों में ऐसे परिवारों को स्वरोजगार से जोडा जाएगा।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल पंचकूला में भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार पहचान पत्र योजना के माध्यम से डाटा एकत्रित कर आय वैरिफिकेशन का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए छः विभागों की 40 योजनाओ के माध्यम से स्वरोजगार स्थापित करवाने का कार्य अंतिम चरण में है। गरीब परिवार की आय बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के माध्यम से बैंकों से सहायता प्रदान करवाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि ओबीसी मोर्चा के सभी पदाधिकारी अपने स्तर पर अपने आस-पास के दस-दस गरीब परिवारों की सूची बनाकर सरकार को भेजें ताकि गरीब परिवारों की आय बढ़ाने का लक्ष्य हासिल किया जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ओबीसी वर्ग कई क्षेत्रों में निपुण होता है उसके हूनर की देश ही नही बल्कि विदेशों में भी जरूरत है। अर्थव्यवस्था में शिल्पकार एवं हुनर की अहम भूमिका होती है।

उन्होंने कहा कि शिल्पकारों के हुनर को बढ़ावा देने के लिए सूरजकुंड में हर साल शिल्पकार मेले का आयोजन किया जाता है। भविष्य में यह मेला वर्ष में दो बार आयोजित किया जाएगा ताकि शिल्पकार अपनी कला का बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में पहली बार स्किल को बढ़ावा देने के लिए स्किल मंत्रालय का गठन किया है। इसी कडी ने प्रदेश सरकार ने हूनर को ओर तराशने के लिए पलवल में विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की स्थापना की है। इसके साथ ही प्रदेश में कौशल रोजगार निगम का गठन किया गया है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को पगड़ी पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ के लक्ष्मण, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सासंद नायब सिंह सैनी, सासंद रतन लाल कटारिया, विधानसभा के उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा, सगठन महामंत्री रविंद्र राजू, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कर्णदेव कम्बोज, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व मेयर यमुनानगर मदन चैहान सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहें।

Avinash Kumar Singh
Avinash Kumar Singh
A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...