Categories: कुछ भी

अंडर-17 खिलाड़ियों को हरियाणा सरकार का बड़ा तोफहा, हटाई यह शर्त, बच्चो में दौड़ी खुशी की लहर

बाल दिवस के अवसर पर हरियाणा सरकार ने प्रदेश के अंडर-17 खिलाडिय़ों को बड़ा तोहफा दिया है।हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अंडर -17 खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले बच्चों पर लगी दसवीं कक्षा तक की शर्त को हटा दिया गया है। अब अंडर-17 प्रतियोगिता में किसी भी कक्षा के बच्चे भाग ले सकेंगे।

खेल राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह ने बताया कि अब से पहले नियम था कि अंडर-17 खेल प्रतियोगिताओं में केवल दसवीं कक्षा तक के बच्चे ही भाग ले सकते थे। दसवीं से बड़ी क्लास में पढ़ रहा बच्चा अंडर-17 कैटेगरी में भाग नहीं ले सकता था।  उन्होंने कहा कि कई मामले ऐसे सामने आए जिनमें बच्चों की उम्र 17 साल से कम थी।

लेकिन दसवीं कक्षा से बड़ी कक्षा  में होने के कारण वह खेल प्रतियोगिताओं में भाग नहीं ले पा रहे थे। अब बच्चों के हित को देखते हुए बाल दिवस के अवसर पर खेल विभाग ने अंडर-17 से कक्षा 10वीं तक की शर्त हटा ली है। अंडर-17 खेल प्रतियोगिताओं में अब किसी भी कक्षा का बच्चा भाग ले सकेगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सोच को आगे बढ़ाते हुए तुरंत प्रभाव से इस घोषणा को लागू कर दिया गया है। खेल राज्य मंत्री ने कहा कि उनका मकसद है कि ज्यादा से ज्यादा बच्चे खेलों की ओर अग्रसर होकर अपने माता-पिता और देश का नाम रोशन करेंं इसके लिए सरकार खिलाडिय़ों को हर सुविधा देने के लिए तैयार है।

खिलाडिय़ों को सिर्फ मेहनत करके अपना मुकाम हासिल करना है। उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों के हित के लिए अभी बहुत बड़े निर्णय प्रक्रियाधीन हैं और एक-एक करके उन्हें भी जल्द लागू किया जाएगा।

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago