Categories: कुछ भी

फिर फंसी कंगना, देश के अलग अलग हिस्सों से आ रही FIR दर्ज कराने की मांग

एक बार फिर अभिनेत्री कंगना रनौत मुश्किल में पड़ गईं। उन्होंने एक शो में देश की आजादी को भीख बताया जिस पर उनका विरोध हो रहा है। इस विवादित बयान के बाद कंगना के खिलाफ कई स्थानों पर एफआईआर भी दर्ज की गई है। कई लोगों ने तो उन्हें देशद्रोही तक का टैग दे दिया है। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब कंगना ऐसी मुसीबत में फंसी हो। इससे पहले भी कई बार उनके बयान पर बवाल हुआ है।

कंगना के खिलाफ हांसी की अधिवक्ता सुनीता ने हांसी पुलिस अधीक्षक निकिता गहलोत को एक शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया और उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है।

सुनीता ने कहा कि भारत की आजादी के लिए देश के हजारों स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी कुर्बानियां दीं। 15 अगस्त 1947 को अंग्रेज भारत छोड़ने पर मजबूर हुए। उस दिन भारत के लोगों को आजादी की सांस नसीब हुई थी। कंगना रणौत ने सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए जानबूझकर देश की अखंडता और एकता को चोट पहुंचाने वाला बयान दिया है।

देश के लिए जान गंवाने वाले शहीदों के प्रति नफरत फैलाने का काम किया है। शहीदों का अपमान करने का काम किया है। उनके खिलाफ सीधा-सीधा राजद्रोह और शहीदों व देश के अपमान का मामला बनता है। जो IPC की धारा 153 और 124 के तहत गंभीर अपराध है। उन्होंने कंगना के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है।

बता दें कि बुधवार शाम को एक न्यूज चैनल के एक कार्यक्रम में कंगना ने कहा था कि भारत को 2014 में “वास्तविक स्वतंत्रता” प्राप्त हुई थी, जब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता में आई थी। इससे पहले 1947 में मिली स्वतंत्रता तो भीख थी।

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago