Homeकुछ भीदिल्ली में लगे अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में हरियाणा भी करेगा अपना प्रदर्शन,यह...

दिल्ली में लगे अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में हरियाणा भी करेगा अपना प्रदर्शन,यह बना आकर्षण का केंद्र

Published on

नई दिल्ली में प्रगति मैदान में 14 नवंबर से 27 नवंबर तक आयोजित किये जा रहे 40वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में हरियाणा प्रदेश गत वर्षों की भांति सक्त्रिय रूप से भागीदारी कर रहा है। इस वर्ष भी आत्मनिर्भर भारत-आत्मनिर्भर हरियाणा विषयवस्तु के साथ हरियाणा मंडप आगंतुकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

मंडप में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विजन और राज्य सरकार द्वारा शुरु की गई नई पहलों को प्रदर्शित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि हरियाणा देश के सर्वाधिक प्रगतिशील राज्यों में शामिल है। हरियाणा प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में हुई उन्नति को हरियाणा मंडप में बेहतर रूप से प्रदर्शित किया गया है। एक आदर्श निवेश गंतव्य-अंतहीन अवसर के संदेश के साथ हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना विकास निगम के विभिन्न मेगा फूड पार्क, फुटवियर पार्क, आईएमटी व अन्य औद्योगिक क्षेत्रों का विवरण प्रदर्शित किया गया है।

हरियाणा राज्य से होने वाले निर्यात को राज्य की प्रगति के रूप में प्रदर्शित किया गया है। हरियाणा का वर्ष 1967-68 में 4.5 करोड़ रुपये का निर्यात बढ़कर वर्ष 2020-21 में 1,74,572 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

हरियाणा मंडप में हरियाणा कृषि एवं व्यवसाय नीति, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग नीति तथा हरियाणा उद्यम एवं रोजगार नीति, एक खंड-एक उत्पाद, एकीकृत विमानन हब, कौशल विकास प्रशिक्षण के मिशन के रूप में विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय का विवरण प्रदर्शित किया हुआ है।

परिवार पहचान-पत्र योजना

मंडप में परिवार पहचान-पत्र योजना का विस्तृत विवरण प्रदर्शित किया हुआ है। परिवार पहचान-पत्र बनाने वाला हरियाणा देश का प्रथम राज्य है। वॉलंटियर सेवा के विस्तार की दिशा में ‘समर्पण’ कार्यक्त्रम को शानदार रूप से प्रदर्शित किया हुआ है।

5367 गांवों में दी जा रही है 24 घंटे बिजली

विद्युत क्षेत्र में हरियाणा के विद्युत निगमों का लाभ में होने तथा ‘म्हारा गांव जगमग गांव’ योजना के परिणामस्वरूप हरियाणा के दस जिलों में चौबीस घंटे विद्युत आपूर्ति की दर्शाया गया है। हरियाणा के 5367 गांवों में 24 घंटे व 1658 गांवों में 16 घंटे से 18 घंटे विद्युत आपूर्ति का विवरण प्रदर्शित किया गया है। साथ ही, मंडप में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार विवरण दर्शाया गया है।

हरियाणा खेलों का हब

हरियाणा को खेलों के एक हब के रूप में प्रदर्शित किया हुआ है। ओलंपिक व पैरालम्पिक के विजेता खिलाडियों को दी गई पुरस्कार राशि व अन्य सुविधाओं का विवरण दिया हुआ है।

Avinash Kumar Singh
Avinash Kumar Singh
A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...