नहीं था हड़ताल का अंदेशा, नीरज चोपड़ा लक्जरी गाड़ी में पहुंचे पेट्रोल डलवाने, लोग चौंके

सोमवार को सरकार की नीतियों और कई जगह नकली डीजल की हो रही बिक्री के विरोध में हरियाणा में पेट्रोल पंप संचालकों ने हड़ताल की। पानीपत में टोक्यो ओलिंपिक में स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा भी अपनी चमचमाती लग्जरी मस्टैंग कार में हड़ताल के दौरान पेट्रोल डलवाने मतलौडा स्थित गंगा फिलिंग स्टेशन पर पहुंचे।

नीरज ने अपनी पहचान छिपाने के लिए टोपी पहन रखी थी और मुंह पर मास्क लगा रखा था। गाड़ी को देखकर ही पेट्रोल पंप कर्मचारी गाड़ी के मुरीद हो गए।

गाड़ी में बैठे चालक ने तेल डालने की बात कही तो कर्मचारियों ने हड़ताल की बात कहते हुए मना कर दिया। नीरज की गाड़ी के पीछे उनके चाचा सुरेंद्र चोपड़ा भी अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी में पेट्रोल पंप पर पहुंचे।

सुरेंद्र चोपड़ा ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों से सिर्फ इतना कहा कि गाड़ी नीरज चोपड़ा है। इतना सुनते ही कर्मचारी गाड़ी के साथ ही सेल्फी लेने लगे। हालांकि इस दौरान नीरज चोपड़ा गाड़ी से नीचे भी नहीं उतरे औ न ही उन्होंने टोपी और मास्क हटाया।

जब तक कुछ कर्मचारियों को आभास हुआ कि गाड़ी में नीरज चोपड़ा भी बैठे हैं, तब तक गाड़ी का टैंक फुल हो गया और वह वहां से रवाना हो गए।

दिल्ली एयरपोर्ट जाते समय पहुंचे थे पेट्रोल पंप

पानीपत के मतलौडा क्षेत्र के गांव भालसी पर स्थित गंगा फिलिंग स्टेशन के संचालक नवीन नैन ने बताया कि नीरज चोपड़ा को दिल्ली एयरपोर्ट पर किसी काम से जाना था। उन्होंने पेट्रोल पंप पर 2600 रुपये का तेल डलवाया। नीरज चोपड़ा भारत की पहचान हैं।

उन्होंने देश का मान पूरे विश्व में बढ़ाया है। इसलिए अपनी जिम्मेदारी समझते हुए हड़ताल के बावजूद उनकी गाड़ी को रिफिल किया गया। साथ ही पंप पर आने वाले आपात सेवा में लगे वाहनों को भी सर्विस दी गई।

आपातकालीन वाहनों को ही मिल रहा है पेट्रोल-डीजल

मंगलवार सुबह 6 बजे तक हरियाणा में पेट्रोल पंप संचालकों की हड़ताल है। पंप संचालक सरकार की नीतियों और जगह-जगह बिक रहे नकली डीजल के खिलाफ अपना विरोध जता रहे हैं। हड़ताल के दौरान आपातकालीन वाहनों को ही पेट्रोल-डीजल दिया जा रहा है। आमजन के लिए पेट्रोल पंप बंद हैं।

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago