Homeपढ़ाई लिखाई1 दिसंबर से खुलेंगे हरियाणा के सभी निजी और सरकारी स्कूल, एक...

1 दिसंबर से खुलेंगे हरियाणा के सभी निजी और सरकारी स्कूल, एक जनवरी से मिलेगी मिड-डे मील

Published on

हरियाणा के शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री कंवर पाल ने कहा कि कॉलेज में दाखिलों के लिए पोर्टल 16 से 22 नवंबर तक पुनः खोल दिया गया है। जो विद्यार्थी किन्हीं कारणों से अब तक दाखिला नहीं ले पाए हैं अब वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, सभी स्कूल 1 दिसंबर से पूरी सुरक्षा के साथ पूरे समय के लिए खोले जाएंगे जबकि मिड डे मील एक जनवरी से शुरू किया जाएगा।

कंवर पाल आज यहां अपने कार्यालय में मीडिया कर्मियों से बात कर रहे थे। डेंगू पर पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि इसके लिए स्कूलों में फोगिंग करवा दी गई है। अध्यापकों को सुरक्षा के निर्देश दे दिए गए हैं। अगर फिर भी कोई समस्या आती है तो उसका समाधान किया जाएगा।

अध्यापकों की कमी के एक सवाल पर उन्होंने बताया कि हरियाणा लोक सेवा आयोग और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को मांग पत्र भेजे गए हैं। रिक्त पदों पर  जल्द ही भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी की स्वायत्ता खत्म नहीं की गई है।

हरियाणा लोक सेवा आयोग को नियुक्तियां करने का अनुभव है, इसलिए प्रोफेसर और अन्य स्टाफ की भर्ती के लिए उसके अनुभवों का लाभ लिया जा रहा है। कुलपति ही सिलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष होंगे। उनके अलावा 2 आयोग से, एक सरकारी प्रतिनिधि तथा एक सदस्य यूनिवर्सिटी से लिया जाएगा।

कंवर पाल ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे सुपर-100 कार्यक्रम को बड़ी सफलता मिली है। इस साल इसमें 28 बच्चों का चयन आईआईटी में तथा 24 विद्यार्थियों का चयन नीट में हुआ है। नीट में चयनित 24 में से 7 विद्यार्थियों का चयन एम्स के लिए हुआ है।

पहले केवल दो जगह रेवाड़ी और पंचकूला में इसके सेंटर खोले गए थे। लेकिन अब सुपर-100 की सफलता को देखते हुए हिसार और करनाल में भी इसके सेंटर खोले जाएंगे।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि सीबीएसई से एफिलेटिड संस्कृति मॉडल स्कूलों की संख्या पहले 22 थी, जिसे बढ़ाकर 136 किया गया है। नए स्कूल खोलने के बारे में उन्होंने बताया कि क्योंकि अब ये स्कूल बड़ी संख्या में हो गए हैं, इसलिए पहले इनको सही तरीके से चलाया जाएगा। इसके बाद ही इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी।

कंवर पाल ने बताया कि 4 से 20 फरवरी, 2022 तक सूरजकुंड मेले का आयोजन किया जाएगा। इस बार सहयोगी राज्य जम्मू-कश्मीर तथा सहयोगी देश यूके होगा।

Avinash Kumar Singh
Avinash Kumar Singh
A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में...