Homeजिलाकुरुक्षेत्रहरियाणा के इस जिले की जेल में बनेगा पेट्रोल और सीएनजी पंप,...

हरियाणा के इस जिले की जेल में बनेगा पेट्रोल और सीएनजी पंप, बंदियों के लिए होगा फायदेमंद

Published on

हरियाणा सरकार एक नई शुरुआत करने वाली है, जो बंदियों के पुनर्वास के लिए बहुत उपयोगी माना जायेगा। जी हां, बंदियों के लिए यह बहुत काम का है। अब आप जानना चाहते होंगे कि आखिर यह कौनसी योजना है, जिससे कैदियों को फायदा होगा। अगर आप जानना चाहते है तो खबर को अंत तक पढ़े।

आपको बता दे, हरियाणा के कुरूक्षेत्र जेल में पहला पेट्रोल और सीएनजी पंप लगाया जाएगा, इस पायलट योजना के सफल होने पर प्रदेश की अन्य जेलों में भी पेट्रोल पंप लगाए जाने पर विचार किया जाएगा।

बता दे, यह जानकारी आज कुरूक्षेत्र जेल के अधीक्षक  सोमनाथ जगत ने देते हुए बताया कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) की तरफ से लगाए जाने वाले इस पेट्रोल और सीएनजी पंप पर करीब 3 करोड़ रुपए का खर्च किए जाएंगे।

पंप के लिए आईओसी द्वारा कुरुक्षेत्र जेल प्रशासन को 51 हजार रुपए मासिक किराया भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस पंप की आय को जेल के बंदियों के कल्याण और पुनर्वास पर खर्च किया जाएगा।

जेल अधीक्षक ने बताया कि कुरुक्षेत्र जेल में तेलंगाना, पंजाब, मध्य प्रदेश और महाराष्टï्र राज्यों की तर्ज पर पायलट प्रोजैक्ट के रुप में इसकी शुरुआत की गई है, उन्होंने बताया कि हरियाणा के आसपास के 4 राज्यों में यह पहला पेट्रोल पंप होगा जो कि बंदियों के पुनर्वास हेतु काफी उपयोगी सिद्घ होगा।

उन्होंने यह भी बताया कि आईओसी के नोर्मज के अनुसार इस पंप पर एक छोटा जरनल स्टोर भी स्थापित किया जाएगा। इस जरनल स्टोर पर कान्फेक्शरी के साथ-साथ अन्य समान भी उपलब्ध होगा।

Avinash Kumar Singh
Avinash Kumar Singh
A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

बेटे ने किया मां का सपना पूरा, घर में ही बना दिया साक्षात केदार धाम, सब देखकर रह गए दंग

सोशल मीडिया पर कई किस्से अपने ऐसे सुने होंगे जिसमें बेटे ने मां की...

अब मात्र ₹10 में Electric Bus में सफर कर पाएंगे हरियाणा वासी, जल्द होने वाली है इन जिलों से शुरुवात

जनता की सुविधा के लिए हरियाणा सरकार हर संभव प्रयास करती रहती है। चाहे...

16 और 17 सितंबर को हरियाणा में हो सकती है मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

आज के समय में अगर मौसम की बात की जाए तो हरियाणा में मौसम...