Categories: कुछ भी

हरियाणा, पंजाब समेत कई राज्यों में पड़ रही है कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

जैसा कि आपको पता ही है कि, सर्दियों का मौसम आ चुका है। सुबह तो लोग अपने कंबल से निकलना भी पसंद नही करते। अब कड़ाके की सर्दी पड़नी शुरू हो चुकी है। इस समय पर देश के कई राज्यों में भीषण सर्दी का कहर जारी है। और आपको बता दे उत्तरपश्चिमी भारत में शीत लहर का प्रकोप लगातार बढ़ती जा रही है।

आपको बता दे, इन दिनों पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की पड़ी थी। अगर बात करें तापमान की तो अमृतसर का न्यूनतम तापमान शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था। इन दोनो राज्यों में रात का तापमान तो शुन्य से नीचे रहा।

अगर बात करे हरियाणा की तो सिरसा सबसे ठंडा स्थान रहा। और इसका तापमान हम आपको बता दे तो इसका न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से हरियाणा, पंजाब, समेत अन्य राज्यों में अगले तीन दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका जताई है।

आपको बता दे, अगर बात की जाए पहाड़ी इलाकों की तो वहा का तापमान माइनस में चल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों  की माने तो, उन्होंने पंजाब और हरियाणा में 23 और 24 दिसंबर को घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। बता दे, रविवार को हरियाणा राज्य में दिन का तापमान भी सामान्य से कई डिग्री कम रहा।

बता दे,  वही शीत लहर के प्रकोप को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से कई राज्यों को अलर्ट जारी हो चुका है। मौसम में आए बदलाव का असर सामान्य जीव जंतुओं पर भी पड़ रहा है। लोग ठंड के चलते अलाव और रजाई, कंबल का सहारा लेते दिखाई दे रहे है।

जानकारी के लिए आपको  बता दें, मौसम कार्यालय ने बताया कि उत्तरपश्चिमी भारत के मैदानी इलाके मंगलवार तक 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं की चपेट में रहेंगे, जिससे ‘‘शीत लहर और ठंड का प्रतिकूल असर बढ़ जाएगा।’’

अगर मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है, और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे तक चला जाता है या सामान्य से 4.5 डिग्री से नीचे रहता है तो भी आईएमडी की ओर से शीतलहर की घोषणा की जाती है।

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago