Homeजिलाकरनालहरियाणा की एक यह बेटी साइंटिस्ट बन करेगी बड़ी खोज, lSRO में...

हरियाणा की एक यह बेटी साइंटिस्ट बन करेगी बड़ी खोज, lSRO में हुआ सिलेक्शन

Published on

बेटियां आज के समय में किसी से भी पीछे नहीं है। वह अपनी काबिलियत से हर जगह अपने देश एवम घरवालों का नाम रोशन कर रही है। खेल हो या सेना हर जगह कामयाबी के झंडे गाड़ रही है। वह अपनी प्रतिभा हर किसी के मन मे इस प्रकार उतार रही है कि हर कोई उन्हे सलाम कर रहा है।

जैसा कि आपको पता ही है कि अंतरिक्ष में जानें वाली पहली महिला कल्पना थी। जिन्होंने देश विदेश में अपनी कामयाबी का झंडा लहराया था। अब आपको दे इनके बाद हरियाणा की एक और बेटी अंतरिक्ष की उड़ान भरने की तैयारी में है।अब आप जानना चाहते होंगे कि वह कौन है, तो जानने के लिए खबर को अंत तक पढ़े।

आपको बता दे जिस बेटी की हम बात कर रहे है, वह करनाल जिले में आने वाले इंद्री निवासी सुरभि है। सुरभि चयन भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में हुआ है। इस उपलब्धि पर उसके घर में जश्र का माहौल है।

आपको बता दे सुरभि ने यह सफलता अपनी मेहनत, लगन, माता पिता आदि के आशीर्वाद से हासिल की है। इनके  चयन के बाद उसके घर बधाई देने वालों की लाइन लग गई। उनके माता पिता को भी  इस उपलब्धि पर गर्व महसूस हो  रहा है। इसरो में चयन होने की खुशी में शहरवासियों, रिश्तेदारों ने फूलमालाएं ड़ालकर व बुके देकर उसका स्वागत किया।

सुरभि ने हमे बताया कि उसने वाईएससी यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रानिक्स व कम्यूनिकेशन में बीटेक की शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद गेट परीक्षा की तैयारी करती रही और कुछ समय बाद उसने टीसीएस कंपनी में नौकरी कर ली। फिर उसका चयन बीएसएनएल में जेई के पद पर हो गया लेकिन उनके मन में कुछ और बड़ा करने की तमन्ना थी।

उनकी तमन्ना और तमन्ना की राह में करी हुई मेहनत आज रंग लाई है। आगे सुरभि ने बताया जब इसरो ने एक साथ 100 सैटेलाइट लांच किए थे, तभी से उनके मन में इसरो के साथ काम करने की इच्छा जागी और उसकी मेहनत रंग भी लाई। इसरो की प्रतियोगिता परीक्षा में उनका परिणाम आल इंडिय़ा रैंक 8 आया और एक साइंटिस्ट के रूप में उनका चयन इसरो में हो गया।


सुरभि ने इसका पूरा श्रेय अपने माता-पिता को दिया और कहा कि उसके परिजनों ने उसे पूरी तरह सहयोग किया। उस पर पूरा भरोसा जताया जिसका परिणाम आज सभी के सामने हैं। उन्होंने युवा वर्ग को संदेश भी दिया जिसमे उन्होंने कहा देते कि कड़ी मेहनत से हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। खुद पर विश्वास रखे व निरंतर प्रयास करते रहे। सफलता जरूर मिलेगी।

पिता बलदेव राज व माता वीनू ने अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि उनको अपनी बेटी पर पूरा भरोसा था कि जिस तरह से उनकी बेटी कड़ी मेहनत व लगन के साथ पढ़ाई कर रही है, उसको एक दिन सफलता अवश्य मिलेगी। आज उसने यह साबित भी कर दिया है। उन्होंने बेटी की सफलता में अपने सतगुरुओं का आर्शिवाद भी बताया।

निरंकारी मिशन के इंद्री संयोजक महा सिंह, संजय बजाज ने सुरभि को यह सफलता हासिल करने पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सुरभि ने अपने परिवार के साथ-साथ क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है। अच्छे संस्कार व माता-पिता के आशीर्वाद से सफलता अवश्य हासिल होती है। इस मौके पर हरपाल सिंह, गुरविन्द्र सिंह पिंकी, संदीप, नीरज गर्ग, पुरूषोत्तम कश्यप, सुनील शर्मा, अनुज मौजूद थे।

Avinash Kumar Singh
Avinash Kumar Singh
A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

Haryana में इन लोगो को मिलेंगे E-Smart Card, रोडवेज में कर सकेंगे Free यात्रा, जाने पूरी खबर

लोगों की सुविधा के लिए हरियाणा सरकार हर संभव प्रयास करती है कि गरीब...

अब मात्र ₹10 में Electric Bus में सफर कर पाएंगे हरियाणा वासी, जल्द होने वाली है इन जिलों से शुरुवात

जनता की सुविधा के लिए हरियाणा सरकार हर संभव प्रयास करती रहती है। चाहे...