Categories: कैथल

हरियाणा के सफाई कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, नगर परिषद में पक्के पदों पर समायोजित होंगे पेरोल कर्मी

आपको बता दे, हरियाणा में अधिकतर सरकारी विभाग के कर्मचारियों की सरकार से उन्हें पक्का कर देने की मांग रहती है। प्रदेश सरकार ने सफाई कर्मचारियों द्वारा की जा रही मांग पर ध्यान दिया है। जिसके चलते अब नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाओं में पेरोल के सफाई कर्मचारियों के पद पक्के किए जाएंगे। हरियाणा सरकार ने सफाई कर्मचारियों को यह बड़ी खुशखबरी दी है।

आपको बता दे, इसके चलते अब नगर परिषद में पक्के पदों पर पैरोल सफाई कर्मी समायोजित किए जाएंगे। आपको बता दे,  करीब एक महीना पहले निदेशालय की तरफ से नगर निगम और नगर पालिकाओं के लिए 2139 पक्के पदों को मंजूरी दी गई थी।

बता दे, अब इन पदों पर पैरोल के कर्मचारियों को शामिल किया जाना है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार इनमें नगर निगम के 972, नगर परिषद के 838 और नगर पालिकाओं में 329 पदों को मंजूरी दी गई है। कैथल नगर परिषद में पहले केवल 207 पक्के सफाई कर्मचारी थे, लेकिन अब 99 और पद सरकार द्वारा स्वीकार कर लिए गए हैं। इसके चलते अब यहां पक्के कर्मचारियों की संख्या 306 कर दी गई है।


जानकारी के अनुसार,  पैरोल के कर्मचारियों को नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कर्मचारियों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जिसके आधार पर उनकी पक्के सफाई कर्मचारी के तौर पर नियुक्ति की जाएगी।  नगर पालिका विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इन कर्मचारियों को 1 हफ्ते के अंदर पक्के पदों पर शामिल कर दिया जाएगा।

आपको बता दे, अधिकारियों का यह भी कहना है कि पक्के किए गए कर्मचारियों को कोई अतिरिक्त लाभ तो प्राप्त नहीं होगा। लेकिन स्वीकृत हुए पदों पर कोई अन्य भर्ती नहीं हो पाएगी।

आपको यह भी बता दें कि निदेशालय की ओर से नगर परिषद के 99 नपा कलायत के लिए 23 और नगरपालिका के 22 पक्के पदों को मंजूरी दी गई है। इन सभी पदों पर पैरोल के कर्मचारियों को नियुक्त किया जाएगा। इस कार्य के लिए कागजातों की जांच का जरूरी काम शुरू कर दिया गया है।

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago