Categories: हिसार

अब हरियाणा के हिसार एयरपोर्ट से जुड़ेगा दिल्ली आरजीआई एयरपोर्ट, बनने जा रहे है 10 नए रेलवे स्टेशन

प्रशासन हरियाणा को दिल्ली से सीधा और बेहतर तरीके से जोड़ने के लिए बहुत सारे बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है। जिसमें हाईवे से लेकर मेट्रो तक की परियोजनाएं शामिल है। इतना ही नहीं इस परियोजना में हरियाणा में बन रहे शानदार एयरपोर्ट का काम भी शामिल है। हिसार में बनने वाले एयरपोर्ट का काम जल्द ही पूरे होने की आशंका जताई जा रही है। इसके बाद हरियाणा से भी लोग विदेश के लिए उड़ान भर सकते हैं। इस परियोजना के साथ-साथ हरियाणा सरकार ने रेल मंत्रालय को यह प्रस्ताव भी दिया है कि, प्रदेश में हिसार एयरपोर्ट पर अंडरग्राउंड रेलवे स्टेशन का निर्माण भी होना चाहिए।

अभी कुछ समय पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा के रेल मार्ग को विस्तार देने के लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात की है। जिसमें उनके बीच हरियाणा को कई नई स्टेशन देने और दिल्ली से हिसार को सीधा जोड़ने के लिए और एक रेल लाइन बिछाने को लेकर बातचीत हुई।

आपको बता दे, इस मार्ग पर चलने वाली ट्रेन से लोग दिल्ली आवाजाही कर सकेंगे जो की बहुत ही आसान होगी। इससे वह 4 घंटे का सफर सिर्फ 2 घंटे में तय करेंगे।दिल्ली हिसार के बीच रेल मार्ग पर फास्ट ट्रेन चलाई जाएगी।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय  रेल मंत्री के बीच हुए वार्तालाप के बाद संयुक्त प्रेस वार्ता ने बताया कि प्रदेश में इन्फ्राट्रक्चर का बहुत ही विशेष महत्व है। और उसे बढ़ाने पर होने वाली वार्ता सफल रही है। मुख्यमंत्री नहीं है बताया कि रेल मंत्री से वार्ता के बाद वह कह सकते हैं कि जल्द ही हरियाणा में कई नए रेल प्रोजेक्ट शुरू होंगे।

प्रेस वार्ता ने आगे बताया इसी दौरान उनकी दिल्ली हिसार मार्ग पर नई रेल लाइन बिछाने और फास्ट ट्रेन चलाने के ऊपर भी वार्तालाप हुई।  हो सकता है रेल मंत्रालय उनके प्रस्ताव पर जल्द ही कार्यवाही आरंभ कर दे।

इसी के साथ उन्होंने बताया कि हिसार एयरपोर्ट को सीधा इंदिरा गांधी एयरपोर्ट दिल्ली से जोड़ा जाएगा  ताकि लोगों को आवाजाही में कोई दिक्कत ना हो। सीएम ने बताया कि हरियाणा से ईस्टर्न और वेस्टर्न डेडीकेटेड रूट निकलते हैं। इसका लाभ दिया प्रदेश को मिलना चाहिए।

इस मुद्दे पर बातचीत करने के बाद तय हुआ है कि इन दोनों रेल मार्गों पर 10 नए स्टेशन बनाए जाएंगे। जहां लंबी दूरी पर ट्रेनों का ठहराव भी होगा। प्रदेश के हजारों लोगों को लाभ होगा। और दूसरे राज्यों में जाना भी बहुत आसान होगा।

केंद्रीय रेल मंत्री वैष्णव ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ उनकी कई मुद्दों पर बातचीत सफल हुई है। इस दौरान तय हुआ है कि प्रदेश में जल्द ही दिल्ली को हिसार से रेल मार्ग के जरिए और फास्ट ट्रेन के साथ जोड़ा जाएगा।

इस 170 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन पर फास्ट ट्रेन से लोगों को आने जाने में बहुत आसानी महसूस होगी। अभी तक इस मार्ग पर जहां 4 घंटे लगते हैं। वहां फास्ट ट्रेन के चलने के बाद सिर्फ 2 घंटे ही लगेंगे।इससे लोगों के समय की बचत होगी।

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago