Categories: जिला

हरियाणा सरकार द्वारा जारी हुई महामारी की नई गाइडलाइंस, जानिए किन-किन चीजों में मिली छूट

जैसा की आप सभी को पता ही है की महामारी का दौर एक बार फिर से लौट रहा है। जिसको देखते हुए सरकार सभी को सावधानी बरतने के लिए कह रही है। जिसमें मास्क लगाने से लेकर सोशल डिस्टेंसिंग तक की सारी बातें हैं। अब यह अपनी चरम सीमा पर पहुंचता जा रहा है ,जिसको लेकर हरियाणा सरकार ने “महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा” की मियाद 28 जनवरी तक बढ़ा दी है। इसमें जो पाबंदी उन्होंने पहले लगाई थी वह 28 जनवरी तक जारी रहेगी।

इसके अलावा भी सरकार ने बहुत सारी नई गाइडलाइंस जारी की है। जिसके बारे में हम आपको बताएंगे। इन गाइडलाइंस में कुछ पाबंदियों से राहत दी गई है और कुछ जो चीजों से पहले राहत थी, उन को पाबंद किया गया तो। आइए जानते हैं क्या-क्या मिली है नई गाइडलाइंस।

जैसा की आप सभी को पता है पहले की गाइडलाइंस में जिम को बिल्कुल बंद करने के लिए कहा गया था, अब नए नोटिफिकेशन के आधार पर जिम 50% क्षमता के साथ खोले जाने की अनुमति दे दी गई है।

इसके अलावा जो शराब की दुकानें पहले 6:00 बजे तक खुलती थी ,अब उनको 10:00 बजे तक खोलने की अनुमति है। रेस्टोरेंट 50%  क्षमता के साथ खोले जा सकते हैं।

पहले गाइडलाइंस में सार्वजनिक जगहों पर जाने पर रोक लगा दी गई थी। अब इन जगहों पर जैसे अनाज मंडी, सब्जी मंडी, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, जिम, सिनेमा हॉल, पेट्रोल पंप, सभी अधिकारी बोर्ड, निगम कार्यालयों, निजी व सरकारी बैंकों में जाने की अनुमति दे दी गई है।

आपको बता दे, यहां वही जा सकेंगे जिन्होंने दोनों डोज लगवाई हुई है। इसके अलावा रैली, जनसभा और धरना प्रदर्शन वालों पर पाबंदियां अभी जारी है। किसी भी एक स्थान पर बड़ी संख्या में लोग अभी जमा नहीं हो सकते। इसके ऊपर भी अभी रोक लगाई गई है।

आपको बता दे, जो भी महामारी के गाइडलाइन आई हैं, उन पर सख्ती से पालन करने के आदेश है। भीड़ भाड़ वाली जगह में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अवश्य करें। मास्क लगाना अनिवार्य है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेशवासियों को वैक्सीनेशन करवाने के लिए भी अपील की है।

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago