Homeकुछ भीजानिए किस वजह से शाम ढलने के बाद नहीं होता है दाह...

जानिए किस वजह से शाम ढलने के बाद नहीं होता है दाह संस्कार,वजह कर देगी हैरान

Published on

मरणोपरांत व्‍यक्ति का अंतिम संस्कार सूर्यास्‍त के बाद नहीं किया जाता है। पुराणों में इसकी खास वजह बताई गई हैं। गरुड़पुराण में इसका वर्णन किया गया है जिसमें सूर्यास्त के बाद दाह संस्कार को उचित नहीं माना गया है। अगर किसी की मृत्यु सूर्यास्त के बाद होती है तो उसका अंतिम संस्कार रात को नहीं बल्कि दूसरे दिन सूर्यास्त से पहले किया जाता है।आपको बता दे कि हिंदू धर्म में कुल 16 संस्कार बताए गए हैं।

इनमें सबसे अंतिम है मृतक का संस्कार। व्यक्ति का शरीर पंच तत्वों यानि पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश से बना हुआ है। दाह संस्कार के बाद ये पांचों तत्व विलीन हो जाते हैं। मगर अंतिम संस्कार को सही तरीके से न करने पर जातक को मुक्ति नहीं मिल पाती है।

पुराणों के अनुसार दाह संस्कार शाम ढ़लने के बाद करने से व्यक्ति की आत्मा भटकती रहती है। उसे न तो परलोक में जगह मिलती है न कहीं और।ऐसे में आत्मा को प्रेत लोक जाना पड़ता है। अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु दिन के समय होती है तब भी सूर्यास्त से पहले उनका अंतिम संस्कार करना होता है।

शाम ढ़लने के बाद यह संस्कार नही किया जाना चाहिए। एक मान्यता यह भी है कि सूर्यास्त के बाद स्वर्ग का द्वार बंद हो जाता है और नर्क का द्वार खुल जाता है।अंतिम संस्कार के समय एक छेद वाले घड़े में जल लेकर चिता पर रखे शव की परिक्रमा की जाती है और इसे पीछे की ओर पटककर फोड़ दिया जाता है।

इस नियम के पीछे एक दार्शनिक संदेश छुपा है। कहते हैं कि जीवन एक छेद वाले घड़े की तरह है ज‌िसमें आयु रूपी पानी हर पल टपकता रहता है और अंत में सब कुछ छोड़कर जीवात्मा चली जाता है और घड़ा रूपी जीवन समाप्त हो जाता। इस रीती के पीछे मरे हुए व्यक्ति आत्मा और जीवित व्यक्ति दोनों का एक-दूसरे से मोह भंग करना भी उद्देश्य होता है।

Avinash Kumar Singh
Avinash Kumar Singh
A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...