Categories: कुछ भी

अगर आप भी लेना चाहते है Amul फ्रेंचाइजी तो जान ले यह तरीका, कमाए लाखो रुपये

अगर आप भी चाहते हैं कि आपको अमूल की फ्रेंचाइजी मिल सके, और आप अमूल के तमाम प्रोडक्ट भेज सकें, तो उसके लिए आपको हम जो खबर बताने जा रहे हैं। उस खबर के माध्यम से आपको यह तमाम बातें सुनने जानने समझने को मिलेंगे, क्योंकि इन तमाम बातों को समझने के बाद ही आप आगे बढ़ सकेंगे और ज्यादा से ज्यादा अपनी इनकम को बढ़ा सकेंगे।जब आप किसी भी प्रोडक्ट को खरीदने के लिए जाते हैं तो उससे जुड़ी तमाम जानकारी आपके पास हो तो उस प्रोडक्ट की कीमत, वैल्यू और तमाम उस की बारीकियां आप बहुत अच्छी तरीके से समझ सकेंगे।

इसीलिए इस ख़बर को हम आपके सामने लेकर आए हैं ताकि आप इसे पढ़ें, समझें और अगर आप भी फ्रेंचाइजी चाहते हैं तो उसके लिए क्या प्रोसीजर होता है, क्या तरीका होता है। आपको कैसे अप्लाई करना चाहिए। यह सब चीज हम आपको इस खबर में बताने जा रहे हैं।

तो अंत तक इस खबर को पढ़िए और उसके बाद आप आगे बढ़ सकते हैं। अमूल कंपनी बिना किसी रॉयल्टी या प्रॉफिट शेयरिंग की फ्रेंचाइजी ऑफर कर रही है। जिसको आप 2 लाख से लेकर 6 लाख रुपए खर्च करके ले सकते हैं। और अपना कारोबार शुरू कर सकते हैं। इस कारोबार की शुरुआत में ही अच्छा खासा प्रॉफिट मिल जाता है।

फ्रेंचाइजी के जरिए आप हर महीने 5 से 10 लाख रुपए की बिक्री कर सकते हैं। हालांकि यह बिज़नस जगह पर भी निर्भर करता है।अगर आप अमूल का आउटलेट लेना चाहते हैं तो आपके पास 150 वर्ग फुट जगह होनी चाहिए। और वही अमूल आइसक्रीम पार्लर की फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं तो कम से कम 300 वर्ग फुट की जगह होनी चाहिए। उससे पहले आपको जान लेना चाहिए कि Amul दो तरह की फ्रेंचाइजी ऑफर करता है।

पहली अमूल आउटलेट, अमूल रेलवे पार्लर या अमूल क्योस्क की फ्रेंचाइजी तो वहीं दूसरी अमूल आइसक्रीम स्कूपिंग पार्लर की फ्रेंचाइजी। अगर आप पहले वाले में निवेश करना चाहते हैं तो आप 2 लाख रुपए निवेश करके अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं। यदि वहीं दूसरी फ्रेंचाइजी लेने का मन है तो आपको 5 लाख रुपए का निवेश करना होगा।

इसमें नॉन-रिफनडेबल ब्रांड सिक्योरिटी के तौर पर 25 से 50 हजार रुपए देने होंगे। चलिए बताते हैं आपको अमूल फ्रेंचाइजी लेने का तरीका और कितना मिलता है कमीशन। जानते हैं अमूल फ्रेंचाइजी में कितना मिलता है कमीशन। अमूल आउटलेट लेने पर कंपनी अमूल प्रोडक्ट के मिनिमम सेलिंग प्राइस यानी एमआरपी पर कमीशन देती है।

जिसके अंदर एक मिल्क पाउच पर 2.5% मिल्क प्रोडक्ट पर 10% और आइसक्रीम पर 20% कमीशन मिलता है। वही अमूल आइसक्रीम स्कूपिंग पार्लर की फ्रेंचाइजी लेने पर रेसिपी बेस्ट आइसक्रीम से पिज़्ज़ा सेंडविच और चॉकलेट ड्रिंक इन सभी पर 50% का कमीशन मिलता है।वहीं अगर बात करें फ्री पैक आइसक्रीम की तो उसके ऊपर 20% और अमूल प्रोडक्ट पर कंपनी की 10% कमीशन देती है।

चलिए अब आपको बताते हैं अमूल फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन कैसे करें।अमूल की फ्रेंचाइजी लेने के लिए, आपको सबसे पहले इस कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट http://www.amul.com/ पर जाना होगा। यहां आपको सबसे नीचे दाईं ओर अमूल पार्लर लिखा हुआ दिखाई देगा। आपको अमूल पार्लर पर क्लिक करना है, अमूल पार्लर पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा।

इस पृष्ठ पर, आपको अमूल के पार्लर के उद्घाटन से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी मिलेगी। अमूल पार्लर पेज पर आपको तीसरे नंबर पर अमूल पार्लर के लिए ऑनलाइन फॉर्म मिलेगा। आपको इस पर क्लिक करना है, अमूल पार्लर के लिए ऑनलाइन फॉर्म पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा।

इस पेज में आपसे कुछ जानकारी भरने के लिए कहा जाएगा। जानकारी भरने के बाद, इस पेज के निचले भाग पर सबमिट दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।साथ ही क्लिक करने पर आपके अमूल पार्लर को खोलने से संबंधित फॉर्म सबमिट हो जाएगा। फॉर्म जमा करने के कुछ महीने बाद, आपको अमूल और एसई से कॉल मिलेगा। फोन पर आपको फोलो करते हुए आपको प्रोसेस बताएगा। इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आपको अमूल की फ्रेंचाइजी मिल जाएगी।

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago