Homeजिलाकरनालहरियाणा के इस जिले से जल्द गायब होंगे बिजली के खंभे और...

हरियाणा के इस जिले से जल्द गायब होंगे बिजली के खंभे और तार, जारी हुआ करोड़ो का बजट

Published on

मुख्यमंत्री मनोहर लाल की परिकल्पना को साकार करने के लिए वन विभाग हरियाणा द्वारा ऑक्सी वन करनाल के निर्माण हेतु बिजली विभाग को खंभों तथा तारों को हटाकर भूमिगत करने के लिए 9,71,92,170 रूपए की धनराशि जारी कर दी गई है। वन मंत्री शकंवरपाल ने बताया कि 5 जून 2021 को करनाल के सैक्टर 4 से मधुबन नहर तक 4.5 किलोमीटर लम्बा 80 एकड़ के इस भू-भाग पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ऑक्सीवन का शिलान्यास किया था।

उन्होंने कहा कि ऑक्सी वन के निर्माण से नई पीढ़ी को प्रकृति दर्शन का ऐसा केन्द्र उपलब्ध होगा जो उन्हें प्रकृति संरक्षण की प्रेरणा प्रदान कर पर्यावरण प्रहरी बनाएगा।

वन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए.के सिंह ने बताया कि इस पूरे क्षेत्र में बिजली के कई फीडर के 33 केवी सब स्टेशन हेतु बिजली आपूर्ति के लिए लाइनें बिछी हुई हैं।जिसके स्थानान्तरण एवं भूमिगत केबलिंग के लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा 9,71,92,170 रूपए की लागत का अनुमानित खर्च प्रस्तुत किया गया था, जिसे वन विभाग द्वारा 23 फरवरी को जारी कर दिया गया। उन्होंने बताया कि बिजली की लाइनों के स्थानान्तरण होते ही ऑक्सीवन का निर्माण तीव्र गति से किया जाएगा।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक जगदीश चन्द्र ने बताया कि इस प्रस्तावित ऑक्सी वन में 14 तरह के घटक शामिल होंगे जिसमें चित वन, पक्षी वन अंतरिक्ष वन, तपो वन, आरोग्य वन, नीर वन, ऋषि वन, स्मृति वन, सुगंध वन, एम्फीथिएटर, सूचना केन्द्र, पुस्तकालय, लाइट एंड साउंड शो, सोविनियर शॉप शामिल है।

उन्होंने बताया कि करनाल का यह बादशाही नाला कई तरह के इतिहास को समेटे हुए है। पहले इस नहर के माध्यम से दिल्ली तक सिंचाई एवं पीने के लिए पानी की आपूर्ति होती रही है।

वर्तमान समय में शहर के गंदे पानी को भूमिगत माध्यम से करनाल के सैक्टर-4 के समीप सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के माध्यम से जल शुद्धिकरण किया जा रहा है ताकि यमुना को दूषित जल प्रभाव से बजाया जा सके।

उन्होंने बताया कि ऑक्सी वन बनाने का उद्देश्य नागरिकों को स्वस्थ रहने का वातावरण प्रदान करना है, साथ ही मनुष्य को विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधों तथा जड़ी-बूटियों के साथ पुराने संबंधों को जोडऩे हेतु जागरूक करना है ।

Avinash Kumar Singh
Avinash Kumar Singh
A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

Haryana में इन लोगो को मिलेंगे E-Smart Card, रोडवेज में कर सकेंगे Free यात्रा, जाने पूरी खबर

लोगों की सुविधा के लिए हरियाणा सरकार हर संभव प्रयास करती है कि गरीब...

अब मात्र ₹10 में Electric Bus में सफर कर पाएंगे हरियाणा वासी, जल्द होने वाली है इन जिलों से शुरुवात

जनता की सुविधा के लिए हरियाणा सरकार हर संभव प्रयास करती रहती है। चाहे...