Homeख़ासहरियाणा में महिला ने नॉर्मल तरीके से एक साथ 3 बेटियों को...

हरियाणा में महिला ने नॉर्मल तरीके से एक साथ 3 बेटियों को दिया जन्म

Published on

अक्सर देखा जाता है कि जब गर्भ में पल रहे दो से अधिक बच्चों को महिला जन्म देती है तो ऐसे केसों में ऑपरेशन किया जाता है।

अक्सर देखा जाता है कि ज़ब गर्भ में पल रहे 2 से अधिक बच्चो को महिला जन्म देती है तो ऐसे केसों में ऑपरेशन किया जाता है। फतेहाबाद के रतिया मे पहली बार दशमेश ईएनटी और मेटरनिटी होम अस्पताल में फतेहाबाद के घासवा गांव की महिला जसप्रीत कौर ने नॉर्मल तरीके से 3 बच्चियों को जन्म दिया।

अस्पताल के संचालक डॉ दशमेश गर्ग ने बताया कि उक्त महिला को गर्भ का आठवां महीना था और शुक्रवार देर रात को महिला को प्रसव पीड़ा हुई तो महिला के परिजन उसे अस्पताल लेकर आए। जहां पर महिला चिकित्सक डॉक्टर शालिनी गर्ग ने महिला को ऑपरेशन से बचाते हुए नॉर्मल तरीके से ट्रीटमेंट किया और उक्त महिला की नॉर्मल डिलीवरी से तीन लड़कियां पैदा हुई। डॉक्टर दशमेश ने बताया कि उक्त महिला और उसकी तीनों बच्चियां स्वस्थ हैं। वहीं मेडिकल क्षेत्र में डॉक्टर शालिनी गर्ग की काफी सराहना की जा रही है।

चिकित्सक शालिनी गर्ग ने बताया कि अधिकांश केसों में 2 से अधिक अगर बच्चे गर्भ में पल रहे होते हैं तो प्रसव के दौरान ऐसी महिलाओं को ऑपरेशन करना पड़ता है। डा. शालिनी गर्ग ने कहा कि आमतौर पर जुड़वा बच्चों के केस में भी सिजेरियन करना अनिवार्य होता है। लेकिन प्रसव पीड़ा के दौरान जब मैने महिला की जांच की तो वो खुद भी शारीरिक रूप से स्वस्थ थी और गर्भ में बच्चे भी सुरक्षित थे। जिसके चलते उन्होंने सिजेरियन की बजाए नार्मल डिलिवरी करने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि हालांकि आठ माह की गर्भवती होने के बावजूद नार्मल डिलिवरी होना भगवान की नेमत है। क्षेत्र में इस तरह का ये पहला मामला है जिसमें नार्मल डिलिवरी के जरिये एक साथ तीन बेटियां पैदा हुई हैं।

उन्होंने बताया कि बहुत कम केसों में ऐसा देखा जाता है की गर्भ में पल रहे तीन बच्चे सामान्य डिलीवरी से हो। वहीं मेडिकल क्षेत्र में डॉक्टर शालिनी गर्ग की काफी सराहना की जा रही है.

Avinash Kumar Singh
Avinash Kumar Singh
A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...