Homeख़ासहरियाणा से वैष्णो देवी तक शुरू हुई बस सर्विस, गुरुग्राम से जाएगी...

हरियाणा से वैष्णो देवी तक शुरू हुई बस सर्विस, गुरुग्राम से जाएगी सीधी कटरा

Published on

हरियाणा रोडवेज की बसों की रफ्तार अब तेजी पकडऩे लगी हैं। जैसे जैसे रोडवेज में बसों का बेडा बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे प्रदेश के लोगों की यात्रा को आसान करने की दिशा में नए रूटों पर बसों का संचालन किया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों के भीतर ही हरियाणा के कई जिलों को नई बसें मिली हैं, जिसके बाद प्रदेश से अन्य राज्यों के लिए बसों का संचालन आरंभ किया गया है।

जिसके तहत हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान सहित उत्तर प्रदेश के कई रूटों पर बसों को चलाया गया है।इसके तहत ही अब हरियाणा रोडवेज ने प्रदेश के लोगों के लिए माता वैष्णोदेवी की यात्रा के लिए बस का संचालन आरंभ किया है। इसके अंतर्गत यह बस गुरूग्राम से दिल्ली के रास्ते जम्मू और कटरा तक जाएगी। हरियाणा रोडवेज ने इस बस का टाईम टेबल भी जारी किया है। कहा जा रहा है कि पिछले काफी समय से लोगों द्वारा यह मांग की जा रही थी कि माता वैष्णोदेवी के लिए बस शुरू होनी चाहिए। जैसे ही गुरूग्राम डिपो को नई बसें मिली हैं तो तत्काल रूप से लोगों की इस मांग को भी पूरा कर दिया गया है।

कुछ इस प्रकार होगी बस की टाइमिंग



गुरूग्राम डिपो के अनुसार हरियाणा रोडवेज ने अपनी सुपर फास्ट सर्विस के तहत गुरूग्राम से दोपहर 12 बजे इस बस के चलने का टाईम बताया है। यानि कि हरियाणा रोडवेज की यह बस गुरूग्राम बस अडडे से दोपहर 12 बजे चलेगी, जोकि दिल्ली होते हुए करनाल और अंबाला के रास्ते जम्मू पहुंचेगी और वहां से यात्रियों को कटरा लेकर जाएगी। हरियाणा रोडवेज के अनुसार गुरूग्राम से चलने के बाद यह बस दिल्ली में 2 बजकर 40 मिनट पर करनाल के लिए रवाना होगी, वहां से 5 बजकर 15 मिनट पर अंबाला के लिए चलेगी और 6 बजकर 50 मिनट पर रवाना होते हुए जम्मू और कटरा के लिए चलेगी।

वापिसी का टाईम टेबल

यह बस अगले दिन कटरा से दोपहर को 1 बजकर 30 मिनट पर रवाना होगी और जालंधर के रास्ते वापिसी करेगी। इससे लोगों को काफी सहूलियत होगी ,जोकि हरियाणा रोडवेज के जरिए मां वैष्णोदेवी की यात्रा करना चाहते हैं। हरियाणा रोडवेज के अधिकारियों का कहना है कि जैसे जैसे नई बसों का काफिला बढ़ता जाएगा, वैसे वैसे कई राज्यों के लिए बसों का संचालन आरंभ किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा रोडवेज का पहला उद्देश्य लोगों को सुलभ और सस्ती परिवहन सेवा उपलब्ध करवाना है। इसके चलते ही हरियाणा रोडवेज के बेडे में जल्द से जल्द एक हजार बसें शामिल होने जा रही हैं। जिसके बाद पुरानी और कंडम हो चुकी बसों को हटा दिया जाएगा। नई बसों में लोगों को कई आधुनिक फीचर भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। राज्य में जल्द हीइलेक्ट्रिक बसें भी दौड़ती नजर आएंगी।

Avinash Kumar Singh
Avinash Kumar Singh
A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...