Homeख़ासहरियाणावासियो को बड़ा तोहफा, अब गांवों के कच्चे रास्तों को पक्का करेगा...

हरियाणावासियो को बड़ा तोहफा, अब गांवों के कच्चे रास्तों को पक्का करेगा पंचायती राज विभाग

Published on

गांव को विकासशील बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. सरकार के द्वारा कच्चा पथ योजना चलाई जा रही है, जिसके तहत गांव से गांव को जोड़ने वाले कच्चे रास्तों को पक्का किया जाएगा. प्रदेश सरकार ने जिला परिषदों को सशक्त बनाने के लिए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. सरकार का मानना है कि देश का विकास तभी संभव है जब गांव का विकास होगा.

चार करम की सड़कों को किया जाएगा पक्का


प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजना के तहत चार करम या इससे कम चौड़ाई के रास्तों को जिला परिषद के द्वारा पक्का किया जाएगा. इसके लिए हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा मुख्यालय से पत्र जारी किया गया है. सरकार जल्द ही अपनी इस योजना को अंजाम देगी. कच्चा पथ योजना के तहत 1624 रास्तों को चिन्हित किया गया है, इसमें से 912 रास्तों को पहले चरण के तहत पक्का करने का कार्य किया जाएगा.

18 विधानसभा की सड़कों को पहले चरण में किया जाएगा शामिल


फिलहाल इन रास्तो की देखरेख का कार्य HSAMB के अधीन है. Defect लायबिलिटी पीरियड से बाहर वाली सड़कों को पंचायत विभाग को स्थानांतरित किया गया है. वही 1693.46 किलोमीटर की लंबाई वाली 712 सड़कों को दो दायित्व अवधि पूरी होने के बाद स्थानांतरित किया जाएगा. वहीं 18 विधानसभाओं की सड़कों को पहले चरण के तहत रखा गया है. पहले चरण में प्रदेश की 912 सड़को जिनकी लंबाई 1918 किलोमीटर है को हस्तांतरित किया गया है.

जिला परिषद को सौंपा जिम्मा


मार्केटिंग बोर्ड जींद के अधिकारी RK नैन का कहना है कि सड़को का निर्माण कार्य मार्केटिंग बोर्ड से जिला परिषद के हाथो में सौंप दिया है. इसको पहले मार्केटिंग बोर्ड द्वारा बनाए जाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा था परंतु अब इसे जिला परिषद के द्वारा बनाया जाएगा.

जिला सड़को की संख्या लम्बाई

  • बरवाला 03 10.44
  • बहादुरगढ़ 10 29.43
  • बरोदा 06 23.48
  • बावल 12 22.87
  • बाढड़ा 03 5.72
  • बेरी 11 36.39
  • बादशाहपुर 05 16.14
  • बवानीखेड़ा 11 29.12
  • भिवानी 01 01.80
  • फतेहाबाद 12 16.73
  • दादरी 11 24.83
  • ऐलनाबाद 09 16.70
  • डबवाली 08 21.59
  • गन्नौर 06 14.01
  • गोहाना 02 06.41
  • घरौंडा 18 33.95
  • हथीन 05 10.71
  • गुहला 08 26.54 झज्जर 04 17.04
  • इंद्री 21 33.77
  • जींद 13 38.80
  • कैथल 05 10.77
  • होडल 03 04.17
  • जगाधरी 23 40.59
  • सापला 32 92.23
  • जुलाना 04 06.04
  • कलायत 03 05.04
  • कलानौर 24 75.28
  • कालका 23 12.83
  • कोसली 35 89.78
  • नांगल चौधरी 14 29.43 मुलाना 26 52.88
  • नलवा 05 15.75
  • महम 31 84.33
  • महेंद्रगढ़ 04 14.65
  • लोहारु 01 04.70
  • लाडवा 40 65.72
  • कालाबली 15 32.12
  • असंध 12 32.3
  • अटेली 03 7.41
  • नारनौंद 10 31.43
  • नरवाना 11 18.17
  • नीलोखेड़ी 09 12.10
  • पुन्हाना 01 0.87
  • रादौर 48 80.28
  • राई 04 6.36
  • रानियां 18 25.26
  • रतिया 07 10.28
  • रेवाड़ी 08 20.40
  • सढ़ौरा 50 76.37 सफीदों 07 14.00
  • समालखा 05 5.41
  • शाहबाद 49 94.37
  • सिरसा 01 0.58
  • सोहना 01 1.52
  • थानेसर 12 20.57
  • तिगांव 01 1.14
  • टोहाना 15 20.60
  • उचाना 04 10.95
  • उकलाना 01 8.13
  • यमुनानगर 11 19.53
  • नूंह 03 21.12
  • पलवल 08 17.21
  • पंचकूला 14 13.70
  • पानीपत 05 10.73
  • पटौदी 08 26.32
  • पिहोवा 35 67.02
  • पृथला 13 27.72
  • पुंडरी 10 17.0 कुल          912          1918.04
Avinash Kumar Singh
Avinash Kumar Singh
A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...