Homeकुछ भीHaryana News : पंचकूला में किराये के मकान में रहते थे पीएम,...

Haryana News : पंचकूला में किराये के मकान में रहते थे पीएम, 5 साल तक हाउस नं-481/P था ठीकाना

Published on

आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन है। पीएम मोदी का आज 72वां जन्मदिन है। प्रधानमंत्री मोदी सादा जीवन उच्च विचार में विश्वास रखते हैं। उनकी सादगी की बानगी इस बात से पता चलती है कि जब वह पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के प्रभारी थे तब वह चंडीगढ़ के साथ लगते हरियाणा के पंचकूला में साधारण से मकान में किराये पर रहते थे।

5 साल तक हाउस नं-481/P था ठीकाना

आज से 30 साल पहले पीएम मोदी पंचकूला के सेक्टर-7 के हाउस नंबर-481/पी में रहते थे। 5 साल तक यही उनका ठिकाना रहा। इस मकान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कभी किराये पर रहा करते थे। मोदी 1992 से लेकर 1997 तक इस मकान में रहे हैं। तब वे चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रभारी थे। इन्हीं 5 सालों के दौरान उन्हें पंजाब और जम्मू-कश्मीर का भी प्रभारी बनाया गया था। इस मकान के मालिक राजकिशोर हैं, वह इस समय चंडीगढ़ भाजपा में कैशियर के पद पर हैं।

पीएम मोदी की सादगी को लोग आज भी याद करते हैं। लोगों में घूलने मिलने में मोदी का विशेष गुण था। उनके किराये के घर पर हमेशा आने जाने वाले लोगों का तांता लगा रहता था। जो भी एकबार उनसे मिलकर आता वह उनसे प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाता था। अपने सांगठनिक कौशल की बदौलत उन्होंने हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और चंडीगढ़ में कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं में नया जोश भरा।

इंटरनेट मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इंटरनेट मीडिया पर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और पीएम के चाहने वालों के बधाई संदेश उन्हें मिल रहे हैं। चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। सांसद खेर ने ट्विटर पर पीएम के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा कि देश के प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई। ईश्वर आपको लंबी उम्र दें और स्वस्थ रखें। देश को नई ऊर्जा के साथ ऊंचाईयों तक ले जाएं।

संजय टंडन ने भी दी बधाई



चंडीगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय टंडन ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएं, ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ, खुश और दीर्घायु रहें।आपके कुशल नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

अरुण सूद ने लिखा बधाई संदेश



चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पीएम के लिए संदेश लिखा कि नए “आत्मनिर्भर भारत” के निर्माता, विश्व के सर्वप्रिय नेता यशस्वी प्रधानसेवक नरेन्द्र मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें और आपके ऊर्जावान नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति पथ पर बढ़ता रहे, यही मेरी प्रार्थना है।

Avinash Kumar Singh
Avinash Kumar Singh
A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...