Homeजिलाअंबालाहरियाणा के अंबाला की अजीबोगरीब सी है परंपरा, दशहरे पर निकलती...

हरियाणा के अंबाला की अजीबोगरीब सी है परंपरा, दशहरे पर निकलती सैकड़ों हनुमान स्‍वरूप

Published on

दशहरा यानी विजयादशमी का पर्व हिंदू धर्म में विशेष महत्‍व रखता है। भारत में इस पर्व को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। हरियाणा राज्‍य के पानीपत शहर में इस पर्व पर अजीबोगरीब परंपरा है। दशहरे पर शहर की सड़कों पर हनुमान सेना घूमती है। जगह-जगह इस सेना का स्‍वागत किया जाता है।

पुतला दहन से पहले सैकड़ों की संख्या में हनुमान सेना पहुंचती है। हनुमान सेना अपना पराक्रम दिखाती है। पटाखो जलाए जाते है, आतिशबाजी होती है। इसके बाद ही रावण के पुतले का दहन होता है।

ये है पानीपत में हनुमान सेना का महत्‍व



दशहरे से पहले ही हनुमान सेना व्रत रखना शुरू कर देती है। हनुमान सेना को हनुमान स्‍वरूप भी कहते हैं। कई किलो का हनुमान स्‍वरूप धारण करके लोग घूम-घूम कर श्रीराम के जयकारे लगाते हैं। शहर भर में हनुमान स्‍वरूप गोला (बम) फोड़कर उत्‍सव का सिंहनाद करते हैं। यह परपंरा पाकिस्तान में शुरू हुई थी। विभाजन के बाद पाकिस्तान से लैय्या समाज के लोग इस परंपरा के साथ पानीपत आए थे।

व्रत रहते हैं हनुमान स्‍वरूप



हनुमान स्‍वरूप 21 से 41 दिनों का व्रत रहते हैं। एक समय बिना नमक का भोजन ग्रहण करते है। शहर भर घूमते हुए, लोगों के घरों पर जाते हैं। ब्रह्मचर्य का सख्ती से पालना करना होता है। व्रतधारी जमीन या लकड़ी के तख्त पर सोते है। नंगे पैर शहरभर का भ्रमण करते है। वहीं व्रतधारी इस दौरान उनके घर न जाकर मंदिर में ही दिन व्यतीत करते है।

110 हनुमान सभाएं पहुंचेगी यहां

श्री कृष्णा क्लब दशहरा कमेटी की ओर से सेक्टर-12 कटारिया लैंड में दशहरे का आयोजन होगा। इसमें लंकापति रावण का पुतला 90, कुंभकरण और मेघनाद का पुतला 85 फीट का होगा। करीब 110 हनुमान सभाओं की रावण दहन के समय उपस्थित रहने की सहमति क्लब को प्राप्त हो चुकी है। ये सभाएं अपने दल बल व हनुमान स्वरूपों के साथ मेले की साक्षी बनेगी और जय श्रीराम का जयघोष करेंगी। मेले का सब से सुंदर आकर्षण हनुमान स्वरूपों की ललकार को ही माना जाता है।

Avinash Kumar Singh
Avinash Kumar Singh
A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...