Homeख़ासएशियन जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में हरियाणा के 4 खिलाड़ियों का हुआ चयन,...

एशियन जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में हरियाणा के 4 खिलाड़ियों का हुआ चयन, रोशन करेंगे देश का नाम

Published on

खेलों में हरियाणा के युवाओं का वाकई कोई जवाब नहीं है। हरियाणा के युवा खेलों में वाकई कमाल कर रहे हैं। अलग अलग खेलों में हरियाणा के खिलाड़ी न सिर्फ राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि विदेश स्तर पर भी अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। वहीं अब एक बार फिर हरियाणा के खिलाड़ियों ने कमाल कर दिखाया गया है।

जल्द ही एशियन जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन होने वाला है जिसके लिए भारतीय टीम भी तैयार कर ली गई है इसमें हरियाणा के चार खिलाड़ियों का भी चयन किया गया है जिसमें से 3 लड़कियां हैं। इन खिलाड़ियों ने वाकई हरियाणा का नाम रोशन कर दिया गया है। आइए जानते हैं खबर से जुड़ी खास बातें

हरियाणा के खिलाड़ियों ने बनाई भारतीय टीम में जगह



दरअसल जल्द ही एशियन जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन होने वाला है। ये चैंपियनशिप थाईलैंड में 29 नवंबर से 4 दिसंबर तक आयोजित की जाने वाली है। वहीं इसके लिए भारतीय टीम भी बनाई जा चुकी हैं जिसमें हरियाणा से चार खिलाड़ियों का चयन किया गया है। जिसमें से तीन प्रदेश की बेटियाँ हैं। इन बेटियों में से फ़रीदाबाद से दो जिया रावत, अनमोल खरब को चुना गया है और रोहतक से उन्नति हुड्डा के साथ सोनीपत से मयंक राणा को टीम में चुना गया है।



इन स्पर्धाओं के लिए हुआ है इन खिलाड़ियों का चयन



अनमोल, जिया और उन्नति का चयन अंडर-17 आयु वर्ग में एकल स्पर्धा के लिए हुआ है। जबकि मयंक राणा का चयन अंडर-17 में युगल व मिश्रित स्पर्धाओं के लिए किया गया है। मयंक युगल वर्ग में यूपी के दिव्यम राणा के साथ और मिश्रित युगल में हरियाणा की जिया रावत के साथ जोड़ी बनाने वाले हैं। वहीं जिया भी एकल और युगल दोनों ही प्रतिस्पर्धा में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाली हैं।

Avinash Kumar Singh
Avinash Kumar Singh
A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...