Homeजिलाकरनालकरनाल के मास्टर एथलीट ने युवाओं को छोड़ा पीछे,31वीं हरियाणा मास्टर्स एथलेटिक्स...

करनाल के मास्टर एथलीट ने युवाओं को छोड़ा पीछे,31वीं हरियाणा मास्टर्स एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में जीत 71 मेडल

Published on

हम सबकी जिंदगी में एक उम्र ऐसी आती है कि, जब हमें सिर्फ़ आराम करना चाहिए। क्योंकि सारी जिंदगी तो हमारी भाग दौड़ में निकल जाती है। इस लिए 60 के बाद की उम्र ऐसी होती है कि जब हमें आराम करना चाहिए।

लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस आराम करनें की उम्र में जीतोड़ मेहनत कर रहें हैं और नौजवानों को पीछे छोड़ते हुए देश का नाम रोशन कर रहे हैं। ठीक ऐसे ही हैं करनाल के 85 वर्षीय खिलाड़ी है,जो जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। बता दें कि करनाल के मास्टर एथलीटों ने कुरुक्षेत्र के द्रोणाचार्य स्टेडियम में हुई 31वीं हरियाणा मास्टर्स एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 71 मेडल जीत कर अपने नाम किए हैं। ये मास्टर एथलीट युवाओं को पीछे छोड़ रहें हैं।

जानकारी के लिए बता दें हरियाणा के करीब 600 खिलाड़ियों ने कुरुक्षेत्र के द्रोणाचार्य स्टेडियम हुई इस चैम्पियनशिप में भाग लिया था। जिसमें करनाल के 45 खिलाड़ी थे। करनाल के इन 45 खिलाड़ियों में से 37 खिलाड़ियों ने 40 गोल्ड मेडल, 14 सिल्वर व 17 ​​ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। उन सबको मिलाकर करनाल के मास्टर एथलीट 71 मेडल जीत चूके है।

इन मास्टर एथलीट ने जीते मेडल

  • धर्मचंद ने आयु वर्ग 85 प्लस में 3 गोल्ड मेडल जीते।
  • मुल्तान सिंह शामगढ़ ने 75 प्लस आयु वर्ग में 2 गोल्ड व 1 ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया।
  • ओमप्रकाश ने 75 प्लस आयुवर्ग में 2 गोल्ड जीते।
  • महावीर तालियान महासचिव ने 70 प्लस आयु वर्ग में 1 ब्रॉन्ज मेडल जीता।
  • जोगिन्द्र सिहं ने 65 प्लस आयु वर्ग में 1 ब्रॉन्ज जीता।
  • अजित सिंह ने 65 प्लस आयुवर्ग में 1 गोल्ड व 1 सिल्वर जीता।
  • श्याम सिंह नरवाल ने 65 प्लस आयु वर्ग में 1 गोल्ड मेडल जीता।
  • सुखबीर सिंह संधू कोच ने 60 प्लस आयु वर्ग में 1 गोल्ड व 2 ब्रॉन्ज मेडल जीते।
  • बिंदर गोराया ने 60 प्लस आयु वर्ग में 1 गोल्ड व 1 सिल्वर मेडल पर अपना कब्जा किया।
  • महाबीर सिंह मदनपुर ने 55 प्लस आयु वर्ग में 1 ब्रॉन्ज मेडल जीता।
  • बलराज मुरादगढ़ ने 50 प्लस आयु वर्ग में 1 ब्रॉन्ज मेडल जीता।
  • जितेंद्र कमांडो ने 50 प्लस आयु वर्ग में 1 सिल्वर व 1 ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया।
  • सलिन्दर कंबोपुरा ने 50 प्लस आयु वर्ग में 1 गोल्ड व 1 सिल्वर मेडल हासिल किया।
  • राजेश कुमार खन्ना ने 50 प्लस आयु वर्ग में 2 सिल्वर व 1 ब्रॉन्ज मेडल जीता।
  • रमेश कुमार ने 50 प्लस आयुवर्ग में 2 गोल्ड मेडल जीते।
  • मुकेश कुमार ने 50 प्लस आयु वर्ग में 2 गोल्ड झटके।
  • सतीश कुमार राणा ने 50 प्लस आयु वर्ग में 1 गोल्ड व 1 ब्रॉन्ज मेडल जीता।
  • सतीश कुमार बोहत 45 प्लस आयु वर्ग में 2 गोल्ड मेडल जीते।
  • अशोक कुमार ने 45 प्लस आयु वर्ग में 2 ब्रॉन्ज मेडल जीते।
  • कशमीर सिंह ने 45 प्लस आयु वर्ग में 1 सिल्वर व 1 ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया।
  • सलीम अहमद ने 45 प्लस आयु वर्ग में 1 गोल्ड व 1 सिल्वर मेडल जीता।
  • राजेश लोहान ने 45 प्लस आयु वर्ग में 2 गोल्ड व 1 सिल्वर मेडल जीता।
  • प्रमोद राणा ने 40 प्लस आयु वर्ग में 1 गोल्ड मेडल जीता।
  • भोलाराम ने 40 प्लस आयु वर्ग में 1 गोल्ड व 1 सिल्वर मेडल जीता।
  • देवेंद्र मान ने 40 प्लस आयु वर्ग में 1 गोल्ड मेडल जीता।
  • पवन कुमार ने 40 प्लस आयु वर्ग में 1 सिल्वर मेडल जीता।
  • कुलदीप ने 40 प्लस आयुवर्ग में 1 सिल्वर मेडल जीता।
  • राकेश कुमार ने 35 प्लस आयुवर्ग में 1 सिल्वर मेडल जीता।
  • राजेश बेरवाल ने 35 प्लस आयु वर्ग में 2 गोल्ड मेडल जीते।
  • अनूप सिंह ने 35 प्लस आयु वर्ग में 2 गोल्ड मेडल जीते।

महिला मास्टर एथलीटों में

  • ​​​​​​​ममता देवी ने 35 प्लस आयु वर्ग में 3 गोल्ड मेडल जीते।
  • रेणु ने 35 प्लस आयु वर्ग में 2 गोल्ड व 1 सिल्वर मेडल जीता।
  • रेणू शर्मा ने 35 प्लस आयु वर्ग में 1 गोल्ड व 1 सिल्वर मेडल जीता।
  • बबीता चौहान करण विहार ने 40 प्लस आयु वर्ग में 1 गोल्ड व 1 ब्रॉन्ज मेडल जीता।
  • सुषमा रानी करण विहार 40 प्लस आयु वर्ग में 1 गोल्ड व 1 ब्रॉन्ज मेडल जीता।
  • संगीता AEO ने 45 प्लस आयुवर्ग में 3 गोल्ड मेडल जीते।
  • दीपा खन्ना ने 50 प्लस आयु वर्ग में एक सिल्वर मेडल जीता।
Avinash Kumar Singh
Avinash Kumar Singh
A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...