Homeजिलाचरखी दादरीहरियाणा के चरखी दादरी जिले में जनरल कैटेगरी की बहु बनी SC...

हरियाणा के चरखी दादरी जिले में जनरल कैटेगरी की बहु बनी SC रिजर्व सीट पर पार्षद, यहां जानें कैसे हुआ ये

Published on

अभी हाल ही मे पूरे हरियाणा में चुनाव खत्म हुए हैं, इस बार भी हर बार की तरह सीटें रिज़र्व और जनरल कैटेगरी में थी। ऐसे में इस बार भी हर बार की तरह हर जिले और गांव में नए नए सरपंच और पार्षद बने हैं।

सब जगह प्रेत्यक कैंडीनेट ने अपनी कैटेगरी के अंडर आई सीट पर ही चुनाव लडे। लेकिन हरियाणा के चरखी दादरी जिले के झोझु खंड में एक जनरल कैटेगरी की 23 वर्षीय बहु निशा ने वार्ड नंबर 10 से पंचायती राज चुनाव SC रिजर्व सीट पर लड़े और सबसे कम उम्र की पार्षद भी बनी।

ये बात जानकर आपके मन में सवाल आ रहा होगा की ये कैसे हो सकता है, वहा के लोगों के साथ अन्याय हुआ है। सीट रिजर्व होने के बाद भी कोई जनरल कैटेगरी का उमीदवार कैसे खड़ा हो सकता है। इसलिए आपकी जानकारी के लिए बता दें कि निशा SC कैटेगरी से संबंध रखती है।

लेकिन उन्होंने कुछ साल पहले झोझू कलां के सुरेंद्र सांगवान से अंतरजातीय विवाह किया था। बता दें कि सुरेंद्र सांगवान जनरल कैटेगरी से संबंध रखते हैं।इनके विवाह से दोनों का परिवार तो खुश था, लेकिन गांव वाले इस अंतरजातीय विवाह का विरोध कर रहे थे। क्योंकि वे अंतरजातीय विवाह को गलत मानते हैं।

पर समय बीतता गया और सब कुछ शांत होता गया।गांव वालों ने भी इस अंतरजातीय विवाह को स्वीकार कर लिया।स्वीकार करने की ठीक 3 साल बाद निशा ने पंचायती राज के चुनाव लडे और उन में जीत हासिल की। अब वह 18 गांव की कमान अपने हाथों में लेंगी। जानकारी के लिए बता दें कि इस एक आरक्षित सीट के लिए 6 महिलाएं उमीदवार
मैदान में उतरी थी।

लेकिन निशा ने सबको हरा कर जीत हासिल की, क्योंकि उन्हें 18 गांव से कुल 7768 वोट मिले थे।इसी संबंध में निशा के देवर अमित सांगवान ने जानकारी देते हुए बताया कि,ये उनके परिवार का पहला चुनाव था।और पहले चुनाव में ही लोगों ने उनकी भाभी को पार्षद के रूप में चुना है।

Avinash Kumar Singh
Avinash Kumar Singh
A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में...