Homeख़ासअंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर 18 स्कूल के बच्चों ने किया...

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर 18 स्कूल के बच्चों ने किया ऐसा काम, सुनकर आप भी करने लगेंगे तारीफ

Published on

इन दिनों हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी आयोजन के चलते हरियाणा के फ़रीदाबाद जिले में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की तर्ज पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।ताकि जो लोग कुरुक्षेत्र के अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में सम्मिलित नहीं हो सकते, वे यहां सम्मिलित होकर इसका आनंद उठा सकते।

इस कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर 12 हुडा कंवेंशन सेंटर के बाहर किया गया। इस कार्यक्रम में शनिवार को केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने फरीदाबाद जिले के 18 सरकारी स्कूलों के ढाई लाख विद्यार्थियों के साथ श्री भगवत गीता के 18 श्लोकों का उच्चारण किया।

इस कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि,”संपूर्ण देश में गीता जयंती के अवसर पर श्रीमद्भागवत गीता का पाठ किया जाता है। श्रीमद्भागवत गीता में 18 अध्याय हैं। जिनमें छह कर्म योग, छह ज्ञान योग और आखिर के छह अध्याय भक्ति योग पर आधारित हैं।दुनिया की हर समस्या का हल गीता के ज्ञान से निकलता है। हमें अपनी युवा पीढ़ी को गीता के ज्ञान से परिचित कराना चाहिए।”

जानकारी के लिए बता दूं कि इस कार्यक्रम में हरियाणा रेडक्रॉस चेयरमैन सुषमा गुप्ता,विधायक सीमा त्रिखा, मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक मुकेश वशिष्ठ,उपायुक्त विक्रम सिंह,सीटीएम अमित मान,भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा,नगर निगम की जॉइंट कमिश्नर डॉ शिखा, एडीसी अपराजिता,नयनपाल रावत,और जिला शिक्षा अधिकारी मुनेश चौधरी आदि मौजूद थे।

बच्चों के ज्ञान, बुद्धि और विवेक को बढ़ावा देने के लिए गीता जयंती महोत्सव में जिला स्तरीय पर रंगोली, श्लोक उच्चारण और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें बच्चों ने अपनी कला का बखूबी प्रदर्शन किया गया।

निबंध लेखन प्रतियोगिता में में अंजलि कुमारी राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, तिलपत प्रथम, चारु सैनी राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एनआईटी-3 द्वितीय, प्रिया, राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ओल्ड फरीदाबाद तृतीय स्थान पर और सुमन कुमारी, मॉड्रन बी.पी पब्लिक स्कूल को प्रोत्साहन पुरस्कार मिला।

इसी प्रकार श्लोक उच्चारण की प्रतियोगिता में कक्षा-छह से आठवीं ग्रुप-ए में आंचल दुबे, अशोका मेमोरियल पब्लिक स्कूल, फरीदाबाद, प्रथम, लोहिताक्ष, राजकीय मॉर्डन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-55द्वितीय, कुमकुम, राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-8, तृतीय नंबर पर रहे।

कक्षा-नौ से बारह ग्रुप-बी में पिंकी, राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खेड़ी कला, और उमेश पंत, अशोका मेमोरियल पब्लिक स्कूल, फरीदाबाद पहले स्थान पर रहे। वाशु, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, तिलपत, दूसरे, रोशनी राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एनआईटी-2 तीसरे स्थान पर रही।

Written by -Tanu

Avinash Kumar Singh
Avinash Kumar Singh
A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...