Homeख़ासहरियाणा के इस जिले में जल्द बनेगा जैव विविधता पार्क,80 एकड़ में...

हरियाणा के इस जिले में जल्द बनेगा जैव विविधता पार्क,80 एकड़ में झील का भी होगा निर्माण

Published on

हरियाणा सरकार इन दिनों हरियाणा के टूरिज्म की लिस्ट को बढ़ाने में लगी हुई है, ताकि हरियाणा का टूरिज्म बढ़ सकें। हरियाणा का टूरिज्म बढ़ने से यहां पर पर्यटकों की संख्या तो बढ़ेगी ही इसके अलावा यहां पर रहने वाले लोगों रोजगार भी मिलेगा।

इस लिए हरियाणा सरकार अब हरियाणा के गुरुग्राम जिले के तीन गांवों में जैव विविधता पार्क का निर्माण करने जा रही है। गुरुग्राम के इन तीन गांवों में दमदमा, खेड़ला और अभयपुर शामिल हैं। इस जैव विविधता पार्क का निर्माण लगभग 420 एकड़ भूमि पर होगा।

इस जैव विविधता पार्क के निर्माण के साथ ही लगभग
80 एकड़ के दायरे में दोबारा से दमदमा झील का निर्माण किया जाएगा। बता दें कि इस परियोजना की शुरुआत हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने की।

इस परियोजना के साथ ही नौकायान खेल से जुड़ी संस्था विकास एवं खेल प्रोत्साहन समिति,सोहना को हरियाणा राज्य CSR ट्रस्ट से 21 लाख देने की घोषणा भी की गई।
ताकि दमदमा गांव में दमदमा झील को नौकायान के खिलाड़ियों के लिए ठीक किया जा सके।

इस पर सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि,”हम सभी के लिए यह गर्व की बात है कि, आज हमारी ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं अपने अथक परिश्रम से देश के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदेश व देश का नाम रोशन कर रही हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इस खेल से जुड़े खिलाड़ियों को ओर बेहतर सुविधा प्रदान की जाए।”

इस दौरान कोच जयदीप से सीएम और केंद्रीय राज्य मंत्री इंद्रजीत ने इस खेल से जुड़ी बारीकियों को भी समझा।

Avinash Kumar Singh
Avinash Kumar Singh
A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...