Homeकुछ भीहरियाणा के मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना,मनोहर बोले- कुछ लोग रात...

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना,मनोहर बोले- कुछ लोग रात को सपने में सोचते हैं कि मुख्यमंत्री बदल जाएगा

Published on

अभी हाल ही में करनाल जिले के सेक्टर 12 के हुडा ग्राउंड में भगवान परशुराम महाकुंभ राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन हुआ था। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। जब वह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो वहां मौजूद नेताओं ने मंच पर उनका स्वागत किया।इस दौरान मंच पर सांसद अरविंद शर्मा, कार्तिकेय शर्मा, सांसद संजय भाटिया मौजूद थें।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि,” ब्राह्मण का अर्थ है,जो ब्रह्म को जानता है, जो भगवान से मिलाता है।”इसलिए समाज ने हेमशा ब्राह्मण को सबसे ऊपर दर्जा दिया है और देते भी रहेंगे। इसके अलावा उन्होंने इस दौरान कई बड़ी घोषणाएं की और सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को भी गिनवाया।

इन घोषणाओं में मुख्यमंत्री ने कहा कि ,”आने वाले दिनों में फव्वारा चौक का नाम बदलकर मति दास सती दास चौक रखा जाएगा। वही महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में अब आचार्य चाणक्य के नाम से चेयर स्थापित की जाएगी। इसके साथ ही पुजारी और पुरोहित कल्याण बोर्ड भी बनवाया जाएगा और उनकी कुशलता के आधार पर उनका वेतन भी फिक्स किया जाएगा। इन MS और MD की सीटों की के लिए स्वीकृत केंद्र सरकार को भेज दी है।

इस दौरान उन्होंने मुख्य्मंत्री ने ये भी कहा कि,”कैथल में बनने वाले मेडिकल कालेज का नाम भगवान परशुराम के नाम पर होगा और परशुराम जयंती हॉलिडे भी रखा जाएगा। भगवान परशुराम के चित्र की डाक टिकट भी जारी की जाएगी। परशुराम सेवा सदन के नाम से 2000 हजार गज का प्लॉट दिया जाएगा। परशुराम चौक से गांधी चौक तक के मार्ग का नाम भगवान परशुराम मार्ग रखा जाएगा। शहर के अंदर कोई बड़ा पार्क मिलेगा तो उसमे भगवान परशुराम की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी।”

इसके साथ ही पहावर की जमीन भी गौड़ ब्राह्मण समाज को मिलेगी। इसी दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि,विपक्ष के पास कोई काम नही है,”वह छोटी बात में से कुछ न कुछ निकाल लेते है।”इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि हर रोज रात को कुछ लोग सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री को बदलकर सोते है।

लेकिन इस सोशल मीडिया से ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि जब विपक्षियों तुम इस काम से थक जाओ तो बता देना मैं तुम्हें कुछ और काम बता दूंगा।

Avinash Kumar Singh
Avinash Kumar Singh
A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...