Homeकुछ भीहरियाणा के बेटों ने दहेज ठुकरा कर पेश की एक नई मिसाल,...

हरियाणा के बेटों ने दहेज ठुकरा कर पेश की एक नई मिसाल, सिर्फ़ एक रुपया और नारियल लेकर रचाई शादी

Published on

हमारे देश की प्राचीन समय से ही प्रथा रहीं हैं कि बेटियों की शादी पर उनको पिता अपनी इच्छा के अनुसार उपहार देता थे। प्राचीन समय में पिता अपनी हेसियत के हिसाब से उपहार देता था, लेकिन बदलते समय के साथ ये उपहार मांग मे तब्दील हो गए और पिता के ऊपर एक अनचाहा सा बोझ बन गया है। जिसे आज के समय में दहेज का नाम दे दिया गया है।

लेकिन जैसे जैसे देश का युवा पढ़ लिख के समझदार हो रहा है वैसे वैसे ये प्रथा खत्म होती जा रहीं हैं। जैसे अभी हाल ही में हरियाणा के 2 बेटों ने बिना दहेज के शादी की है,उनका ये कदम अब पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योंकि उन्होंने केवल एक रुपया और एक नारियल के साथ शादी की है।

जानकारी के लिए बता दें कि ये शादी हरियाणा के गांव मिठनपुरा में हुई हैं, जहां पर देवीराम देहडू की लड़की कविता व आईना की शादी 14 दिसंबर को सिरसा जिले के गांव गुड़िया के रहने वाले प्रहलाद पिलानिया के लड़के सुनील व मनीष से हुईं हैं।

जब 14 दिसंबर को प्रहलाद पिलानिया अपने दोनों लड़कों की बारात लेकर देवीराम देहडू के घर पहुंचे तो, देवीराम ने अपनी दोनों बेटियों की शादी मे दहेज के रुप में लड़को वालों को 1 लाख इक्यावन हजार रुपए नगद दिए। लेकिन लड़केवालो ने दहेज को ठुकराते हुए शगुन के रूप में एक रुपया और एक नारियल स्वीकार किया।

इस बड़े कदम के बाद से ही ये परिवार पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है। इतना ही नहीं उनके इस निर्णय पर लड़कियों वालों और मिठनपुरा के गांव वालों ने उनकी खूब
सराहना की हैं, क्योंकि उन्होंने दहेज ना लेने और ना देने की इस मुहिम को खुब अच्छे से समझा है।

Avinash Kumar Singh
Avinash Kumar Singh
A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...