Homeकुछ भीसुमित गौड़ के कार्यालय पर श्रद्धापूर्वक मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी...

सुमित गौड़ के कार्यालय पर श्रद्धापूर्वक मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि, कई कांग्रेस नेता रहे मौजूद

Published on

फरीदाबाद। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि कांग्रेसियों ने श्रद्धा के साथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ के सेक्टर-10 स्थित कांग्रेस भवन में मनाई। इस दौरान कांग्रेेसियों ने स्व. राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व चेयरमैन अब्दुल गफ्फार कुरैशी, चेयरमैन राकेश भड़ाना, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज अग्रवाल, प्रवक्ता पूर्व पार्षद योगेश कुमार ढींगड़ा, ललित भड़ाना, पूर्व संगठन सचिव, कांग्रेसी नेता अनिल कुमार, कांग्रेसी नेता अशोक रावल, पूर्व महासचिव संजय सोलंकी, कांग्रेसी नेता नीरज गुप्ता, समाजसेवी अनीशपाल, युवा कांग्रेसी शाहदाब कुरैशी, आमीर कुरैशी आदि मौजूद थे।

इस मौके पर कांग्रेसियों ने स्व. राजीव गांधी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक युगप्रवर्तक एवं दूरगामी सोच के व्यक्तित्व थे, जो देश के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय क्षितिज पर भी एक सशक्त और कुशल राजनेता के रुप में उभरे।

उन्होंने कहा कि देश में आधुनिक युग की शुरुआत स्व. गांधी की ही देन है, जिन्होंने आधुनिक भारत का निर्माण करते हुए देश में कंप्यूटर का सूत्रपात किया, जिसके चलते आज भारत देश ने विश्वस्तर अपनी पहचान कायम की।

इसके अलावा 18 वर्ष के युवाओं को वोट का अधिकार दिलवाने एवं पंचायती राज अधिनियम बनाने का श्रेय भी स्व. गांधी जी को ही जाता है। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि सबसे कम उम्र में विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री बनने का गौरव पाने वाले राजीव गांधी का व्यक्तित्व सज्जनता, मित्रता और प्रगतिशीलता का प्रतीक था। अपने अल्प राजनैतिक कार्यकाल में राजीव गांधी ने भारत को एक नया स्वरुप दिया था, जिसके चलते उन्हें देश की जनता सदैव सम्मानपूर्वक याद करती रहेगी।

उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आज के दिन हम सभी को स्व. राजीव गांधी के आदर्शो को अपनाते हुए समाज व देशहित में कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए, यही स्व. राजीव गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसके उपरांत यह सभी कांग्रेसी नेता रोज गार्डन पहुंचे, जहां पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

Avinash Kumar Singh
Avinash Kumar Singh
A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...