Homeख़ासहरियाणा के वेटलिफ्टिंग कोच विजय कुमार के नेतृत्व में भारतीय टीम ने...

हरियाणा के वेटलिफ्टिंग कोच विजय कुमार के नेतृत्व में भारतीय टीम ने जीते 12 पदक

Published on

भारतीय खिलाड़ी आज के समय में हर जगह अपना डंका बजा रहे हैं। विदेश में अपने देश का नाम रोशन कर रहे हैं। जैसा कि आप सभी को पता ही होगा,  यूरोप के अल्बेनिया देश में 25 मार्च से 1 अप्रैल तक वेटलिफ्टिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप हुई है। जिसमें भारतीय खिलाड़ियों ने 12 पदक जीते हैं और अपने देश का परचम लहराया है।

यह अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। इस प्रतियोगिता में देश के 13 खिलाड़ियों ने भाग लिया था जिसमें 7 लड़कियां और 6 लड़के शामिल थे। भारतीय टीम भिवानी के गांव मनेहरु निवासी कोच विजय कुमार रोहिला की अगुवाई में खेल रही है।

भारतीय लड़कियों के कुल अंक 413 रहे, जिसके साथ उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप में तीसरा स्थान प्राप्त किया। 591 अंकों के साथ पहला स्थान और यूएसए ने 418 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। भारतीय लड़कों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 393 अंक प्राप्त करके विश्व चैंपियनशिप में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

536 अंक के साथ आर्मेनिया पहले स्थान पर एवं 369 के साथ कजाखस्तान तीसरे स्थान पर रहा। लड़की और लड़कियों के कुल अंकों के हिसाब से भारत इस प्रतियोगिता में पहले नंबर पर रहा है और भारत पहली बार वेटलिफ्टिंग के वर्ल्ड यूथ चैंपियनशिप में टीम ट्राफी लेने में कामयाब रही।

भारतीय वेटलिफ्टिंग टीम की इस सफलता पर वेटलिफ्टिंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहदेव यादव, यूपी वेटलिफ्टिंग की अध्यक्षा सबीना यादव, भारतीय वेटलिफ्टिंग के मुख्य कोच विजय शर्मा ने खिलाड़ियों जोशना, आकांक्षा, अस्मिता, कोएल, मीना, संजना ,मार्टिना, धनुष, तूफेल, गुरु नायडू, टोमचौ, गोलोम एवं भराली के शानदार खेल को सराहा।

टीम कोच विजय कुमार, अल्केश बरुआ, तृप्ति शेखर पाराशर, दलजीत कौर एवं फिजियोथैरेपिस्ट हरियाली रमेश बरोट को एवं भारत से इस वर्ल्ड चैंपियनशिप में नियुक्त किए गए अंतरराष्ट्रीय तकनीकी पदाधिकारी रजनीश भास्कर को शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा भारतीय वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी 2024 ओलंपिक एवं अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में और ज्यादा उपलब्धियां हासिल करेंगे और खेल प्रेमियों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। कोच संदीप कड़वाशरा ने बताया इस वर्ष भारत के नोएडा शहर में वेटलिफ्टिंग की दो अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता इंडियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन जुलाई-अगस्त आयोजित करेगा।

Avinash Kumar Singh
Avinash Kumar Singh
A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...