Homeख़ासकारगिल में शहीद हुए बेटे को मां आज भी मानती है जिंदा,...

कारगिल में शहीद हुए बेटे को मां आज भी मानती है जिंदा, रोज तैयार करती है उसका बिस्तर

Published on

यह तो हम सभी जानते ही हैं कि देश के लिए जान देने की जब भी बात आती है तो सरहद पर खड़े हुए वह सिपाही हमेशा तैयार रहते हैं और उस सरहद पर हजारों युवा तैनात खड़े रहते हैं। जिससे कि हम चैन की नींद सो सके। जिसमें हर जिले से युवा वहां मौजूद हैं।

1999 में हुए कारगिल युद्ध के दौरान देश के सैकड़ों वीर जवानों ने बलिदान दिया। जिसमें पंजाब के वीर जवानों ने शहादत देकर देश की जीत में बहुत अहम भूमिका निभाई थी। ऐसे ही एक जवान की कहानी है आज हम आपको बताने वाले हैं

यह जवान पंजाब के होशियारपुर जिले के गांव रेपुर के  राजेश कुमार हैं। राजेश 16 डोगरा रेजीमेंट में तैनात थे। सेना में सेवा देते हुए सिर्फ 4 साल ही हुए थे कि उन्होंने देश के लिए अपनी जान को न्योछावर कर दिया। वह पांच बहनों के बीच इकलौते भाई थे और एक मां के इकलौते बेटे थे।

इस कुर्बानी को आज 22 साल बाद याद कर मां का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। शहीद राजेश कुमार की मां महेंद्र कौर का कहना है कि राजेश उनका इकलौता बेटा था। अबकी बार राजेश घर पर छुट्टी में आया था, तब घर में खुशी का माहौल था।

राजेश की पांच बहनों ने मिलकर उसकी शादी करने के लिए रिश्ता ढूंढा था। पूरा परिवार इंतजार कर रहा था जब राजेश अगली छुट्टी पर आएगा तो उसकी शादी करेंगे। लेकिन भगवान को यह मंजूर नहीं था। कुछ दिनों बाद उसके घर खबर पहुंचती है कि उनका भाई, उनका बेटा शहीद हो गया।

राजेश की मां महिंदर कौर आज भी मानती है कि उनका बेटा जिंदा है और उनके साथ ही है आज भी वह अपने बेटे राजेश का बिस्तर रोज लगाती हैं। उसकी वर्दी और जूतों का बतौर ख्याल रखती हैं। उन्होंने राजेश के कमरे को बहुत अच्छी तरह सजाया हुआ है।

उनका कहना है कि सरकार ने जो वादे किए थे, वह सभी पूरे किए हैं।आज भी भारतीय सेना उनका ख्याल रख रही है। महेंद्र कौर ने पंजाब सरकार से अनुरोध किया है कि उनकी एक बेटी सरकारी नौकरी करती है वही उनका एकमात्र सहारा है, लेकिन उनका ट्रांसफर दूर हो गया है। लेकिन उनकी मांग है की बेटी की बदली दसूहा के आसपास की जाए, ताकि वे उनका ख्याल रख सके।

Avinash Kumar Singh
Avinash Kumar Singh
A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...