Homeजिलाअंबालाहरियाणा वासियों के लिए केंद्र सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी, एक साथ...

हरियाणा वासियों के लिए केंद्र सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी, एक साथ मिलेगी 2 बड़ी सौगातें

Published on

हरियाणा एवं केंद्र सरकार हमेशा प्रदेशवासियों के लिए कुछ ना कुछ सौगात देते ही रहती है। जिससे कि आम जनता की समस्याएं हल हो सके। ऐसे में केंद्र सरकार ने हरियाणा के जिला अंबाला वासियों के लिए एक साथ दो बड़ी सौगातें दी हैं। आईए जानते हैं क्या है वह सौगात।

आपको बता दें, अब अंबाला में जल्द ही रेलवे स्टेशन को मॉडर्न तरीके से बनाने का काम शुरू होगा और साथ ही अंबाला कैंट में घरेलू हवाई अड्डे को स्थापित किया जाएगा। घरेलू हवाई अड्डे के लिए सिविल एंक्लेव को सरकार ने अनुमति दे दी है।

पीडब्ल्यूडी पहले ही 16.50 करोड रुपए का बजट बना चुकी है। इसके अलावा शेष राशि, अग्निशमन, सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्य और बागवानी कार्यों और अन्य उद्देश्यों पर खर्च किए जाएंगे। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन का प्रवेश हवाई अड्डे जैसा रहेगा। इसमें भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई देगी।

स्टेशन में प्रवेश करते ही एक छोटा सा बाजार, खाने पीने की सुविधा और वेटिंग रूम भी रहेगा। भवन का निर्माण रेलवे परिसर में किया जाएगा। इसमें रेलवे अधिकारियों के कार्यालय भी होंगे। जो वर्तमान में प्लेटफार्म पर हैं। यह सभी बदलाव रेलवे लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा किया जा रहा है।

आरएलडी द्वारा तैयार किए गए नक्शे को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खारिज कर दिया था।  उत्तर रेलवे के अंबाला डिवीजन के अंतर्गत आने वाले चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन का भी अब नवीनीकरण किया जाएगा। इस पर करीब 310 करोड रुपए की लागत खर्च की जाएगी। अंबाला मंडल के अंदर आने वाले करीब 15 छोटे बड़े रेलवे स्टेशनों को नव निर्माण किया जाएगा।

6 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के स्टेशनों पर कार्य का ऑनलाइन उद्घाटन किया। अंबाला मंडल के अंतर्गत आने वाले 15 से अधिक रेलवे स्टेशनों पर करीब 170 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। प्रत्येक स्टेशन पर लगभग 25 से 30 करोड रुपए की लागत का अनुमान लगाया जा रहा है।

Avinash Kumar Singh
Avinash Kumar Singh
A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...