Homeकुछ भीकन्यादान की राशि हो 48 घंटे में जमा, उपमुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

कन्यादान की राशि हो 48 घंटे में जमा, उपमुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

Published on

चंडीगढ़, 5 जून। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राज्य में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों की शादी के समय दी जाने वाली आर्थिक सहायता, लड़कियों की शादी के लिए दी जाने वाली कन्यादान राशि और किसी कारण से श्रमिक की मृत्यु होने पर उसके परिजनों को दी जाने वाली सहायता राशि आवेदन करने के 48 घंटे के अंदर आवेदनकर्ता को मिल जानी चाहिए।

डिप्टी सीएम, जिनके पास श्रम एवं रोजगार का प्रभार भी है, ने ‘हरियाणा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड’ की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार गरीब वर्ग के कल्याण के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।

दुष्यंत चौटाला, जो ‘हरियाणा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड’ के चेयरमैन भी हैं, ने बैठक के बाद जानकारी दी कि बोर्ड द्वारा ‘सैंट्रल प्रोसेसिंग सिस्टम’ का सॉफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है ताकि पंजीकृत श्रमिकों को दी जाने वाली कल्याणकारी योजनाओं के आवेदनों पर कार्रवाई करने की प्रक्रिया सरल हो सके।

इससे जहां कार्य में पारदर्शिता आएगी वहीं काम में भी तेजी आएगी। उन्होंने बताया कि आवेदनों के निपटान में देरी करने पर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी की जवाबदेही तय की जाएगी।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अन्य राज्यों में वहां की सरकारों द्वारा पंजीकृत श्रमिकों को दी जाने वाली लाभकारी योजनाओं का अध्ययन करें, अगर वे योजनाएं हरियाणा सरकार को हितकारी लगेंगी तो अपने प्रदेश के श्रमिकों के लिए लागू करने हेतु विचार किया जाएगा।

Avinash Kumar Singh
Avinash Kumar Singh
A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...