Homeकुछ भी"नेता हो तो ऐसा" संक्रमित होने के बाद भी लगाया अस्पताल में...

“नेता हो तो ऐसा” संक्रमित होने के बाद भी लगाया अस्पताल में पोछा, सोशल मीडिया पर जमकर हुई तारीफ

Published on

महामारी की भयावह त्रासदी पूरा देश झेल रहा है। किसी अस्पताल में बेड नहीं है तो कहीं ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं है। अब इन तमाम खबरों के बीच एक तस्वीर सामने आई है जब कोरोना संक्रमित हुए एक मंत्री खुद अस्पताल में पोछा लगा रहे हैं। कोरोना काल में मिजोरम के ऊर्जा एवं बिजली मंत्री आर लालजिरलियाना ने एक बड़ी मिसाल पेश की है। संक्रमित मंत्री आर लालजिरलियाना हॉस्पिटल में पोछा लगाते दिखे हैं।

उनका फोटो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह चिकित्सा कर्मचारियों या अधिकारियों को शर्मिंदा करने के लिए नहीं बल्कि दूसरों के लिए एक उदाहरण पेश कर सकें, इसलिए ऐसा कर रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, मिजोरम के ऊर्जा मंत्री आर लालजिरलियाना 11 मई को कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उनके साथ उनकी पत्नी और बेटा भी कोरोना पॉजिटिव हैं तथा उनका इलाज भी इसी हॉस्पिटल से चल रहा है। इस फोटो को कई लोगों ने ट्वीट किया है। फोटो में दिख रहा है कि मंत्री अस्पताल की गाउन पहने हुए हैं और हाथ में पोछा लेकर अस्पताल के वार्ड का फर्श साफ कर रहे हैं।

अस्पताल का नाम जोराम मेडिकल कॉलेज बताया जा रहा है। लालजिरलियाना ने बताया कि फर्श पर पोछा मारना या घर का काम करना उनके लिए कोई नई बात नहीं है।

वह घर पर या ऐसी जगह जहां जरूरत हो वहां ऐसा काम करते रहते हैं। लालजिरलियाना मानते हैं कि मंत्री होने के बाद भी वह कभी भी खुद को दूसरों से ऊपर नहीं रखते। 71 वर्षीय राजनेता लालजिरलियाना मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के नेता हैं।

लोगों के लिए इस मंत्री को पोछा लगाते देखना कोई नई बात नहीं है। बता दें कि इससे पहले इन्हें राजधानी दिल्ली के दौरे के दौरान भी एक बार दिल्ली के मिजोरम हाउस में फर्श की सफाई करते हुए देखा गया था।

Avinash Kumar Singh
Avinash Kumar Singh
A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...