Homeकुछ भीफसलों के अवशेषों को जलाने की जगह ऐसे करें प्रयोग, बढ़ेगी खेतों...

फसलों के अवशेषों को जलाने की जगह ऐसे करें प्रयोग, बढ़ेगी खेतों की उर्वरता

Published on

हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता व अनूसूचित जातियां एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के प्रधान सचिव विनीत गर्ग ने किसानों से आह्वान किया कि वे फसली अवशेष जलाने की बजाय इसके प्रबंधन पर जोर दें। ऐसा करने से पर्यावरण प्रदूषण को रोकने में सफलता मिलेगी।

प्रधान सचिव विनीत गर्ग व फतेहाबाद के उपायुक्त महावीर कौशिक गांव भोडिया खेड़ा के खेत में धान फसल के अवशेषों का बायो डिकंपोजर द्वारा फसल प्रबंधन डेमो का निरीक्षण कर रहे थे।

प्रधान सचिव ने कहा कि फसली अवशेषों में आग लगाने से प्रदूषण फैलता है और भूमि में पल रहे जीव, मित्र कीट, पोषक तत्व जलकर नष्ट हो जाते हैं।

उन्होंने कहा कि किसान खेतों में पड़े फसलों के अवशेषों को न जलाएं बल्कि उसे भूमि में दबाएं जिससे भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाई जा सकती है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिला में किसानों को फसली अवशेषों को ना जलाने और उसके प्रबंधन बारे जागरूक करें।

गर्ग ने कृषि विभाग के अधिकारियों व यूपीएल कंपनी के प्रतिनिधियों से बायो डिकम्पोजर बारे विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

धान फसल के अवशेषों का बायो डिकंपोजर द्वारा फसल प्रबंधन का यह कार्य यूपीएल कंपनी द्वारा किसानों के खेत में मुफ्त में किया जा रहा है।

Avinash Kumar Singh
Avinash Kumar Singh
A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...