Homeकुछ भीदिवाली के मौके पर खुशी से जगमगा उठा शहर, लेकिन पटाखों के...

दिवाली के मौके पर खुशी से जगमगा उठा शहर, लेकिन पटाखों के व्यापारी है उदास, जानिए असल वजह।

Published on

भारत देश में हिंदुओं का सबसे बड़ा त्यौहार दीपावली बड़े हर्षोल्लास से पूरे विश्व में मनाई जाती है।दीपावली त्यौहार की खास बात रात को पटाखों की गूंज के साथ  अलग अलग सुंदर रंगों आसमान रंग बिरंगा हो जाता है। उस समय आसमान की सुंदरता देखते ही बनती है। लेकिन, प्रदूषण के चलते माननीय उच्च न्यायालय ने पटाखों पर प्रतिबंध लगा रखा है तो वही ग्रीन पटाखे बजाने की अनुमति दी हुई है।

लेकिन, दिवाली पर अगर पटाखों की गूंज सुनाई नही देती है तो बच्चे दिवाली फीकी मानते है। इस बार  महामारी की दूसरी लहर में लोगों में दीपावली को लेकर बड़ा उत्साह है। दीपावली के त्यौहार को लेकर लोग बड़े खुश नजर आ रहे हैं। बाजार सजने शुरू हो चुके हैं। चारों ओर रंग-बिरंगे फूलों से भगवानों की मूर्तियां और पूजा की सामग्री से लोगों ने स्टाल लगाने शुरू कर दिए हैं।

इस खुशी के बीच में पिछले कई वर्षों से पटाखों का व्यापार कर रहे व्यापारियों के चेहरे पर उदासी नजर आ रही है। पटाखों पर प्रतिबंध लगने से आम जनता भी कुछ निराश है। पटाखों के विक्रेता  सुनील का कहना है कि पिछले 2 साल से पटाखों को बेचने के लिये लाइसेंस रिन्यू नहीं हो रहा है। क्योंकि एनसीआर में पटाखों पर पाबंदी लगा दी गई है।

उन्होंने कहा कि पटाखों का व्यापार पिछले कई वर्षो से बिल्कुल खत्म हो चुका है। सुनील ने बताया कि हर वर्ष दीपावली पर 8 से 10 लाख के पटाखे बेचते थे। लेकिन प्रदूषण के चलते पटाखों की बिक्री बंद हो चुकी है। वही ग्रीन पटाखों की बात की तो उन्होंने कहा कि अभी ग्रीन पटाखे भी अभी नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रीन पटाखे  अभी बाजार में सही ढंग से अपने पैर नहीं जमा पाया है।

पानीपत के स्थानीय नागरिक देवेंद्र नरूला का कहना है कि दीपावली हिंदू का सबसे बड़ा त्यौहार है। उन्होंने कहा कि पटाखों के बगैर दिवाली नहीं मनाई जा सकती है। दीपावली पर बच्चे पटाखे बजाकर ही खुश होते हैं।वहीं उन्होंने कहा कि दिवाली पर प्रतिबंध हटाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि प्रदूषण कम हो इसके लिए सरकार ने पटाखों पर प्रतिबंध लगाया है। दीपावली पटाखों के बगैर नहीं हो सकती। इसलिए कुछ घंटे पटाखे बजाने की अनुमति तो मिलनी ही चाहिए।

Avinash Kumar Singh
Avinash Kumar Singh
A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...