Homeकुछ भीछोटी दीवाली के दिन मुख्य द्वार पर दिया जलाने से होंगे पाप...

छोटी दीवाली के दिन मुख्य द्वार पर दिया जलाने से होंगे पाप नष्ट, जानिए कैसे?

Published on

आप सब दिवाली के महत्त्व के बारे में तो जानते ही होंगे लेकिन क्या आप नरक चतुर्दशी के बारे में जानते है?

छोटी दीपावली के दिन ही नर्क चतुर्दशी का दिन भी होता है। इस दिन घर के बाहर 1 दीपक लगाना चाहिए जिस से घर में बरकत होती है, शांति होती है और साथ ही सारे पाप खतम हो जाते है। इस दिन दीपक जलाने से नरक लोक से रक्षा होती है।
नरक चतुर्दशी से एक कथा भी जुड़ी है कुछ इस प्रकार है।

एक प्रचलित कथा के अनुसार रति देव नामक एक धर्मात्मा हुआ करते थे। इन राजा ने आपने पूरे जीवन में एक भी पाप नही किया था और फिर भी इन्हे नरक में जगह मिली। जिसके कारण ये बहुत दुखी हो गए। उन्होंने नरक लोक में यमदूत से पूछा, मेने तो पूरे जीवन में पाप नही करा, सदेव धर्म की राह पर चलता रहा लेकिन फिर भी नरक में जगह क्यो मिली?

यमदूत ने कहा, तुमने अपने महल से एक ब्राह्मण को भूखे पेट वापस लौटा दिया था।
ये बात सुन कर रति देव को बहुत दुख हुआ और उन्होंने अपनी गलती सुधारने के लिए एक साल का वक्त मांगा। उन्हे एक साल का वक्त मिला और वह वापस धरती पर लौट गए।

राजा इस गलती का समाधान ढूंढने के लिए ऋषियों के पास पहुंचे। तब ऋषियों ने उन्हें कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी का व्रत रखने को कहा, इस दिन एक दीपक जलाने की सलाह दी और ब्राह्मणों को भोजन कराने को कहा। ऋषियों की बात को मानते हुए राजा ने कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी का व्रत किया और ब्राह्मणों की सेवा की। वहीं एक साल बाद यमदूत राजा को फिर लेने आए, इस बार उन्हें नरक के बजाय स्वर्ग लोक ले गए।

तभी से कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष को दीप जलाने की परंपरा शुरू हुई। ताकि भूल से हुए पाप को भगवान माफ कर दें। इसलिए आप भी छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्दशी पर घर के आंगन में दीपक जलाएं। ये दीपक घर का सबसे बड़ा सदस्य ही जलाएं। जबकि एक दीपक घर से थोड़ा दूर जलाएं। दीपक जलाते समय इस बात का ध्यान रखें कि घर के दूसरे सदस्य घर के अंदर ही रहें और इस दीपक को न देखें।

Avinash Kumar Singh
Avinash Kumar Singh
A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...