Homeकुछ भीसोना - चांदी की जगह धनतेरस पर घर लाए यह चीजें ,...

सोना – चांदी की जगह धनतेरस पर घर लाए यह चीजें , होगा लाभ

Published on

धनतेरस पर कई लोग खरीददारी करते हैं। कहते हैं कि इस दिन कोई चीज खरीदकर घर लाएं तो वह सालभर हमे शुभ फल देती है। घर की सुख, शांति और समृद्धि के लिए आपको इस दिन कुछ न कुछ जरूर खरीदना चाहिए।

अधिकतर लोग इस दिन सोना या चांदी जैसी चीजें खरीदते हैं। हालांकि ये चीजें हर किसी के बजट में नहीं होती हैं। ऐसे में आप इन चीजों को भी खरीद सकते हैं।



झाड़ू :धनतेरस पर झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है। झाड़ू मां लक्ष्मी का प्रतीक भी मानी जाती है। इसे घर लाने से मुसीबतें और आर्थिक संकट दूर होते हैं। इससे घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।

धनिये के बीज: धनतेरस पर धनिया खरीदना भी लाभकारी होता है। इस दिन धनिये के बीज खरीदने की भी परंपरा काफी पुरानी है। ये समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। मां लक्ष्मी की पूजा में भी धनिया के बीज अर्पित किए जाते हैं। पूजा के बाद इन बीजों को तिजोरी में रखने से धन बढ़ता है।

बिजनेस से जुड़ा सामान: अपने व्यापार या जॉब से जुड़ा कोई भी सामान धनतेरस पर खरीदा जा सकता है। यदि आप स्टूडेंट हैं तो पेन, कॉपी-किताब जैसी चीजें खरीद सकते हैं। इन्हें खरीदने के बाद धनतेरस पर इनकी पूजा भी करनी चाहिए। वहीं व्यवसायियों को धनतेरस पर बहीखाता के रजिस्टर और अकाउंट बना कर इन्हें पश्चिम दिशा में रखना चाहिए।

इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स: फ्रिज, ओवन, मोबाइल फोन, लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स भी धनतेरस पर खरीदें जा सकते हैं। इन सामानों को घर की उत्तर-पूर्व दिशा में रखना शुभ होता है।

गोमती चक्र: धनतेरस के दिन 11 गोमती चक्र खरीदा जा सकता है। इससे आप सेहतमंद रहते हैं। वहीं इसे पीले वस्त्र में बांधकर अपनी तिजोरी या लॉकर में रखने से धन संपन्नता बनी रहती है।

बर्तन: अधिकतर लोग धनतेरस पर बर्तन जरूर खरीदते हैं। हालांकि इस दिन आपको स्टील या लोहे की बजाय पीतल के बर्तन खरीदना चाहिए। इन बर्तनों को घर की पूर्व दिशा में रखना शुभ होता है।

आभूषण: यदि आपका बजट अनुमति दें तो धनतेरस पर सोना चांदी या इससे बनी चीजें खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन आप सोने या चांदी से बने आभूषण खरीद सकते हैं।

सिक्का: सोना-चांदी का सिक्का भी खरीदा जा सकता है। सोना या चांदी का सिक्का खरीदते समय ये ध्यान रहे कि उस पर मां लक्ष्मी का चित्र अंकित अवश्य होना चाहिए। इस सिक्के की आप बाद में मां लक्ष्मी के रूप में रोजाना पूजा भी कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलेगा और घर में धन की कभी कोई कमी नहीं होगी।

भगवान की मूर्ति: यदि आप बहुत अधिक सक्षम हैं तो धनतेरस पर सोने या चांदी से बनी भगवान की मूर्ति ले आएं। वैसे तो आप इस दिन किसी भी देवी या देवता की मूर्ति ला सकते हैं, लेकिन लक्ष्मीजी, गणेशजी या सरस्वती माता की मूर्ति लाना सबसे शुभ रहेगा।

Avinash Kumar Singh
Avinash Kumar Singh
A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...