Homeकुछ भीNASA ने किया चौंकाने वाला खुलासा, पिछले 13 दिनों में पंजाब और...

NASA ने किया चौंकाने वाला खुलासा, पिछले 13 दिनों में पंजाब और हरियाणा में 57000 बार जलाई गई पराली

Published on

नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) के सैटेलाइट डेटा से हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आईं हैं। डेटा से इस बात का खुलासा हुआ है कि इस साल 1 नवंबर से 13 नवंबर के बीच पंजाब और हरियाणा में 2012 के बाद से सबसे ज्यादा पराली जलाई गई है। प्रदूषण का एक कारण पराली भी है। आंकड़ों के अनुसार दोनों राज्यों में 1 से 13 नवंबर तक 57,263 बार पराली जलाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

वर्ष 2016 में दर्ज की गई 52,719 घटनाओं से यह संख्या काफी अधिक है। डेटा से यह भी पता चला है कि एक अक्टूबर से पराली जलाने का दौर शुरू किया गया था।

इस दौरान इन दो कृषि राज्यों में एक साथ 75,225 पराली जलाने की घटनाएं सामने आईं हैं जो कि वर्ष 2020 में दर्ज की गई घटनाओं से सिर्फ 440 कम है। वहीं आज भी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर काफी खराब है। यहां पीएम 2.5 का स्तर 400 के आस पास है।

वर्ष 2016 में दोनों राज्यों में अधिकतम पराली जलाने की संख्या दर्ज की गई थी जब 94,173 ऐसी घटनाएं देखी गईं थी। इसी साल यानी वर्ष 2016 में दिल्ली में अपने सबसे खराब प्रदूषण काल ​​में से एक दर्ज किया गया था।

नासा मार्शल स्पेस फ्लाइट सेंटर, पृथ्वी विज्ञान (USRA)  के वरिष्ठ वैज्ञानिक पवन गुप्ता का कहना है कि उनके विश्लेषण से पता चलता है कि इस साल पंजाब में पराली जलाने की कुल संख्या 2020 के मुकाबले कम दर्ज की गई है। लेकिन हरियाणा में इस साल 7,963 पराली जलाने की सूचना मिली है, जो कि वर्ष 2020, 2019 और 2018 में दर्ज की गई संख्या से अधिक है।

पंजाब सरकार के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को प्रदेश में 3,742 खेत में पराली जलाने के मामले सामने आए हैं जिससे इस सीजन राज्य में कुल घटनाओं की संख्या 62,863 हो गई, जो पिछले पांच वर्षों में दूसरी सबसे बड़ी घटना है।

Avinash Kumar Singh
Avinash Kumar Singh
A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...