Homeकुछ भीमहंगे सिलेंडर का झंझट हुआ खत्म, हरियाणा के इस गांव में ₹296...

महंगे सिलेंडर का झंझट हुआ खत्म, हरियाणा के इस गांव में ₹296 में मिल रही है अनलिमिटेड गैस की सप्लाई, जानिए कैसे हुआ यह संभव

Published on

आज के समय में एक समस्या जिससे हर मनुष्य जूझ रहा है वह है महंगाई की मार। सभी को महंगाई बहुत ही ज्यादा परेशान कर रही है। क्योंकि आज के समय में लोगों के पास आय कम है और खर्चे ज्यादा है। जिससे उन्हें घर चलाने में बहुत दिक्कत आ रही है। वह चाहे कितने भी खर्चे कम कर ले मगर महंगाई की वजह से वह कुछ भी नहीं बचा पाते है।

चाहे सब्जी के रेट देख लीजिए, चाहे घर ने रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजों के दाम। सभी के रेट आसमान को छू रहे है।ऐसे समय में जब एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम ₹1000 को छू चुके हैं। ऐसे में एक चौकाने वाली खबर सामने आई है।

हरियाना कस्बा के गांव लांबडा कांगड़ी के घरों में मात्र ₹296 में अनलिमिटेड गैस की सप्लाई हो रही है। बता दें कि यह कमाल सहकारी समिति का है, जो बायोगैस प्लांट बनाकर 50 घरों में बहुत कम कीमत पर बायोगैस की सप्लाई कर रही है। यह प्लांट 2015 में बना था।

इस प्लांट से गैस सप्लाई के लिए गांव में 2000 मीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई गई है।गैस गोबर से तैयार होती है और इसके लिए गोबर भी गांव के लोगों से ही लिया जाता है।1 क्विंटल गोबर के बदले उन्हें ₹8 दिए जाते हैं।बता दें कि गोबर को इकट्ठा करने के लिए गाड़ी घर घर जाती है।

गांव में करीब 300 घर है, लेकिन पायलट प्रोजेक्ट होने के कारण अभी इसे सिर्फ 50 घरों में ही शुरू किया गया है। लोगों को 1 महीने के लिए ₹296 का भुगतान करना होता है।

इसके बदले उन्हें अनलिमिटेड गैस सप्लाई दी जाती है। प्लांट से निकलने वाला गोबर का घोल खाद के रूप में ₹600 से ₹800 प्रति 5000 लीटर में बेचा जाता है। सस्ती खाद मिलने से लोगों का यूरिया व अन्य प्रकार का खर्च भी बच जाता है। वही समिति के सचिव जसविंदर सिंह ने कहा कि समिति 1920 में शुरू की गई थी, इसका पंजीकरण लाहौर में हुआ था।

यह पिछले 102 सालों से लगातार चल रही है। उन्होंने बताया कि लाहौर में पंजीकरण का पत्र आज भी समिति के पास मौजूद है।बंटवारे के बाद इसका मुख्य दफ्तर पहले जालंधर और बाद में चंडीगढ़ शिफ्ट कर दिया गया।

सारे खर्च को निकालने के बाद समिति का सालाना मुनाफा एक से डेढ़ लाख रुपए के बीच है।इस पैसे को समिति कम ब्याज दर पर किसानों को देती है। इस पैसे से भी समिति को आय होती है।

Avinash Kumar Singh
Avinash Kumar Singh
A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...