Homeकुछ भीकिसान आंदोलन में दो किसान बन गए समधी, धरना स्थल पर ही...

किसान आंदोलन में दो किसान बन गए समधी, धरना स्थल पर ही करवा दिया बच्चों का ब्याह-देखें तस्वीरें..

Published on

आज के समय में किसान आंदोलन एक बड़ा मुद्दा बन चुका है। पूरे देश में किसान आंदोलन जारी है। इस बीच एक अलग ही तस्वीर निकल कर सामने आई है। दरअसल किसान आंदोलन के बीच किसानों ने विवाह सम्पन करवाया वो भी बेहद अनोखे ढंग से। जहां किसान आंदोलन में बने पंडाल को मंडप बनाकर दो किसानों ने अपने बेटा-बेटी की शादी कराई।साथी मीडिया से बात करते हुए कहा कि जब तक सरकार तीनों कृषि कानून वापस नहीं ले लेती वह अपने सारे मांगलिक कार्यक्रम यहीं से करेंगे।

ये पूरा मामला मध्य प्रदेश के रीवा से सामने आया है। खबर के अनुसार धरना देने बैठे एक किसान की बेटी की शादी थी। ऐसे में धरना स्थल से ही बेटी को विदा करने का फैसला परिवारवालों ने लिया।वहीं दूल्हा का पिता भी इसी जगह पर धरना दे रहा है। इसलिए दूल्हा पक्ष भी यहां से शादी करने को राजी हो गया।

जहां कृषि कानून के विरोध में नारे लगाने वाली जगह पर मंगल गीत गाए गए और डीजे पर डांस किया गया। आंदोलन वाले मंच पर किसान हाथों में फूल माला लिए खड़े थे। जैसे दूल्हा-दुल्हन पहुंचे तो उनपर पुष्प वर्षा करने लगे। जिसके बाद शादी की सारी रस्में निभाई गईं।

किसान आंदोलन के बीच ऐसे अनोखे शादी की चर्चा हर जगह हो रही है। आपको बता दे कि आंदोलन कर रहे दो किसान आपस में समधी बन गए। दोनों समधी किसान आंदोलन के चलते रीवा की करहिया मंडी में पिछले 75 दिन से धरना दे रहे हैं। ऐसे में उन्होंने अपने बेटा-बेटी की शादी भी किसान आंदोलन के धरने स्थल से करने से तय कर लिया।

कहा कि इससे हमारे किसान भाइयों में एक अच्छा संदेश जाएगा और उनको हिम्मत मिलेगी।इसी के साथ इस शादी में दूल्हा-दुल्हन ने मंत्रों के साथ संविधान की शपथ ली। वहीं संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव आंबेडकर एवं शिक्षा की देवी सावित्री बाई फुले की फोटो के सात फेरे लिए।

Avinash Kumar Singh
Avinash Kumar Singh
A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...